Captain Amarinder Singh Latest News
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Amarinder Singh Live: मेरा मजाक उड़ाया जाता है, इस मुद्दे पर कैप्टन से आज रहा नहीं गया

 Captain Amarinder Singh Latest News

Captain Amarinder Singh Latest News

Captain Amarinder Singh Latest News : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की| माना जा रहा था कि कैप्टन इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी नई राजनीतिक पार्टी सबके सामने ला सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ| कैप्टन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी नई राजनीतिक पार्टी की जल्द घोषणा की बात तो कही मगर उन्होंने कहा कि अभी पार्टी का नाम और सिंबल तय नहीं हुआ है| चुनाव आयोग की तरफ सबकुछ फाइनल होने पर हमारी नई राजनीतिक पार्टी आपके सामने होगी| कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि आज मैंने ये प्रेस कॉन्फ्रेंस इसलिए बुलाई है ताकि मैं बता सकूं कि मैंने पंजाब के लिए क्या किया है|

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब से जो वादे किये थे उन्हें मैंने निभाया है| मैंने पंजाब की हमेशा तरक्की और खुशी चाही है| और खासकर मैंने पंजाब की सुरक्षा से कोई समझौत नहीं किया है| लेकिन सुरक्षा उपायों को लेकर मेरा मजाक उड़ाया जाता है| कैप्टन ने कहा कि एक तरफ मैं सेना में रहा हूं और मुझे सुरक्षा से जुड़ी मूल बातें पता हैं| वहीं, दूसरी तरफ मैं 9.5 साल पंजाब का गृह मंत्री रहा और इस बीच सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मुद्दे मेरे अधीन थे। कैप्टन ने इस बीच बिना नाम लिए सुखजिंदर रंधावा पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई जो 1 महीने से गृह मंत्री है, ऐसा लगता है कि वह मुझसे ज्यादा जानता है... कैप्टन ने कहा कि पंजाब बहुत मुश्किल दौर से गुजरा है, अब आगे और नहीं.... अब पंजाब परेशान न हो|