Bus fell into a ditch in Jammu and Kashmir
BREAKING
हरियाणा में 6 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; रोहतक-कैथल के डिप्टी कमिशनर को अतिरिक्त चार्ज, यहां देखिए पूरी लिस्ट जेल से बाहर आए पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया; 7 महीनों बाद रिहाई, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थक स्वागत में जुटे, मिठाई बंट रही उत्तराखंड में यात्रियों से भरी हिमाचल की बस खाई में गिरी; हादसा बहुत भीषण, कई यात्रियों की मौत होने की खबर, दोनों राज्यों के CM एक्टिव चंडीगढ़ में आंख मारने पर रु10 हजार का जुर्माना; महिला से छेड़छाड़ का दोषी मान कोर्ट ने शख्स को सिखाया सबक, इस शर्त पर छोड़ा प्रशाद में जानवरों की चर्बी की बात गलत साबित हुई कलयुग के साक्षात भगवान के साथ महा अपराध : टीटीडी पूर्व अध्यक्ष

OMG: बड़ी संख्या में मारे गए लोग... जम्मू-कश्मीर में बस के चीथड़े उड़े, खाई में गिरने से बड़ा हादसा

Bus fell into a ditch in Jammu and Kashmir

Bus fell into a ditch in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है| इस हादसे में बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं| दरअसल, जम्मू-कश्मीर के डोडा इलाके में अचानक एक बस खाई में जा गिरी| जिसके चलते बस के चीथड़े उड़ गए यानि बस टुकड़ों में बंट गई| वहीं, इस बड़े हादसे में 8 लोगों की जान चली गई है और कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है| इन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है| बतादें कि, हादसा होते ही पुलिस-प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक....

इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में इस सड़क दुर्घटना में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया है| और इसके साथ ही राहत राशि की घोषणा की है| पीएम मोदी ने हादसे में मारे गए लोगों के लिए  दो-दो लाख रूपए और घायलों को 50,000, रूपए राहत राशि के रूप में देने की घोषणा की है|

जम्मू-कश्मीर सरकार भी देगी राहत राशि ....

वहीं, जम्मू-कश्मीर सरकार ने भी इस डोडा सड़क दुर्घटना में राहत राशि का ऐलान किया है| जम्मू-कश्मीर एलजी के कार्यालय से कहा गया कि घायलों का इलाज सुनिश्चित किया जाए| हर संभव सहायता दी जाए| मृतक के परिवारों को दो लाख रुपये और घायलों को एक लाख रुपये तत्काल राहत के रूप में दिए जाएंगे।