Big announcement of Punjab Akali Dal

पंजाब चुनाव-2022: सुखबीर बादल की बड़ी घोषणा, सरकार बनने के बाद का यह बड़ा फैसला बताया

Big announcement of Punjab Akali Dal

Big announcement of Punjab Akali Dal

पंजाब में अब विधानसभा चुनाव को ज्यादा समय नहीं रह गया है| आगामी वर्ष के शुरुवाती दौर में ही चुनाव संपन्न हो सकता है| इधर, पंजाब के इस चुनावी मैदान में उतरने वालीं यहां की राजनीतिक पार्टियों ने सत्ता में काबिज होने के लिए अपना जोर लगाना शुरू कर दिया है| पार्टियां पंजाब की सत्ता के सपने सजा रही हैं| लेकिन ये सपना किसी एक ही पार्टी का सच होना है| कांग्रेस तो पहले से ही पंजाब की सत्ता में मौजूद है और वह फिर से सत्ता में अपना अधिकार जमाना चाहती है| बरहाल, पंजाब की सत्ता में कौन आएगा? ये तो यहां की जनता के वोटों और बाद में सामने आने वाले रिजल्ट पर ही निर्भर करेगा|

सुखबीर बादल की बड़ी घोषणा ....

पंजाब की सत्ता का सुख भोग चुकी SAD भी अब फिर से पंजाब की सत्ता में आने को उत्साहित है| अकाली दल अध्यक्ष शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को बड़ी घोषणा की कि पंजाब में उनकी और बसपा की गठबंधन वाली सरकार बनेगी तो जो दो डिप्टी सीएम बनेंगे उनमें से एक बसपा का होगा। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद ज्यादा खुशी हो रही है| 

वीडियो देखें - https://twitter.com/officeofssbadal/status/1469588474357420033