BJP की वरिष्ठ महिला नेता बेबी रानी मौर्य ने उत्तराखंड राज्यपाल पद से दिया इस्तीफा, अब इस तरह की चर्चाएं तेज?

BJP की वरिष्ठ महिला नेता बेबी रानी

Governor Baby Rani Maurya Resigns : उत्तराखंड (Uttarakhand) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है| BJP की वरिष्ठ महिला नेता बेबी रानी मौर्य ने उत्तराखंड राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया है| बेबी रानी मौर्य ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) को भेज दिया है| बतादें कि, 26 अगस्त 2018 को बेबी रानी मौर्य ने उत्तराखंड राज्यपाल पद ज्वाइन किया था| वह उत्तराखंड की सातवीं और दूसरी महिला राज्यपाल बनीं थीं| फिलहाल, अब देखना यह है कि प्रदेश के नए राज्यपाल की जिम्मेदारी किसे मिलेगी|

चर्चा ऐसी ….

वहीं, बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे को लेकर ऐसी चर्चा तेज हो गई है कि वह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सक्रिय होंगीं| बतादें कि, बेबी रानी मौर्य एक समय में उत्तर प्रदेश के आगरा की मेयर भी रह चुकी हैं| बतादें कि, बेबी रानी मौर्य ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुवात भाजपा में ही एक वर्कर के तौर पर की थी और आज वह भाजपा की एक वरिष्ठ और मझी हुई महिला नेता बन चुकी हैं|