BJP खेमे में आ रहे नेता, अब इस दिग्गज नेता की एंट्री

BJP खेमे में आ रहे नेता

A MLA Join BJP : जैसे ही चुनाव नजदीक आता है, देखने को मिलने लगता है कि नेता एक पार्टी से दूसरी पार्टी में भागने लगते हैं| खैर खबर उत्तराखंड से है| जहां पर अगले साल के शुरुवाती दौर में ही विधानसभा चुनाव होना है| ऐसे में इससे पहले यहां एक निर्दलीय विधायक ने भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर लिया है| धनोल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं| बतादें कि, राजनीति से सम्बन्ध रखने वाले लोग इन दिनों जिस पार्टी में ज्यादा शामिल हो रहे हैं वह सत्ताधारी बीजेपी है| एक बड़ी पार्टी कांग्रेस के भी अबतक कई नेता पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं|