Attack on polling station during parliamentary election in Iraq: report
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

इराक में संसदीय चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर हमला: रिपोर्ट

88

Attack on polling station during parliamentary election in Iraq: report

दोहा, 11 अक्टूबर (वार्ता/स्पूतनिक) इराक के उत्तरी किरकुक प्रांत में आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट के सदस्यों ने एक मतदान केंद्र पर हमला कर दिया, जिसमें एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया है।

इराकी टेलीविजन चैनल अल-सुमारिया ने एक सुरक्षा सूत्र के हवाले से बताया कि हमलावरों ने अल-रशद जिले के एक स्कूल में स्थित मतदान केंद्र पर राइफल से अंधाधुंध गोलियां चलायीं। हमले में एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया।

एक सुरक्षा सूत्र ने रविवार को स्पूतनिक को बताया कि पूर्वी प्रांत दियाला में एक मतदान केंद्र पर सशस्त्र हमले के कारण दो इराकी सैनिक घायल हो गये। इराकी सुरक्षा सेवाओं ने बाद में दिन में कहा कि एक सैनिक ने गलती से एक साथी को गोली मार दी और दूसरे को घायल कर दिया।

इराक में 2003 के बाद पहला प्रांरभिक संसदीय चुनाव रविवार को हुआ। इराकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चुनाव में करीब 20 फीसदी मतदान हुआ।