Accident in Kaithal Haryana
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Oh God: हरियाणा में भीषण हादसा, कारों के परखच्चे उड़े... 6 लोगों की मौत

Accident in Kaithal Haryana

Accident in Kaithal Haryana

हादसा नाम ही खराब है| बरहाल, एक सड़क हादसे की बड़ी खबर हरियाणा से सामने आ रही है| बताया जाता है कि यहां कैथल में दो कारें भीषण रूप से आपस में टकराईं हैं और इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है| जबकि चार लोग घायल हुए हैं| जिन्हें उपचार दिया गया है| वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस हादसे में आगे की कार्रवाई को अंजाम दे रही है| मृतकों के शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है| शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया जायेगा|

पुण्डरी-राजौंद रोड पर हुआ हादसा....

मिली जानकारी के अनुसार, कैथल में पुण्डरी-राजौंद रोड पर मंगलवार सुबह से यह भीषण हादसा हुआ| जहां दो कारें आपस में टकरा गईं| टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए और दोनों कारों के कुल 6 लोग अपनी जान गवां बैठे| वहीं, हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया| आस-पास से गुजर रहे लोगों की मौके पर भीड़ लग गई| जिसने भी यह भीषण हादसा देखा, उसका कलेजा कांप उठा| लोगों द्वारा हादसे की सूचना तुरतं पुलिस को दी गई| बताया जा रहा है कि, एक कार में एक परिवार मौजूद था और दूसरी कार में शादी में शामिल होकर लौट रहे कई लोग|