8-month-old foetus found in garbage: माँ की ममता फिर हुई शर्मसार: अंबाला कैंट में कूड़े में मिला 8 माह का भ्रूण
BREAKING
शैक्षिक उत्कृष्टता समारोहः संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा गौरवशाली उपलब्धियों का भव्य उत्सव आयोजित  CM नायब सैनी की डॉक्टरों से अपील; कहा- जनता को दिक्कत हो रही, डॉक्टर अपनी हड़ताल वापस लें, 4 में से 3 मांगे सरकार ने मानी हाईवे पर चलती कार के ऊपर गिरा प्लेन; क्रैश लैंडिंग का वीडियो दुनियाभर में वायरल, देखिए फ्लोरिडा में कैसे हुआ भयावह हादसा चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा; 2 दोस्तों की बाइक रोड पर खड़ी गाड़ी से टकराई, 1 की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर, घर जा रहे थे दोनों ठंड की ठिठुरन में ज़रूरतमंदों को राहत; निधि स्ट्रेंथ हेल्थ एंड एजुकेशन फ़ाउंडेशन ने विंटर किट बांटे, हज़ार से अधिक लोगों तक पहुंचाई मदद

माँ की ममता फिर हुई शर्मसार: अंबाला कैंट में कूड़े में मिला 8 माह का भ्रूण

8-month-old foetus found in garbage

8-month-old foetus found in garbage

8-month-old foetus found in garbage अंबाला छावनी में शुक्रवार को कूड़े के ढेर में एक भ्रूण बरामद हुआ। यह भ्रूण सफेद चादर में लिपटा था और करीब आठ माह का बताया जा रहा है। इसके ज्यादातर अंग विकसित हो चुके थे। यह घटना कैंट की इंदिरा कॉलोनी स्थित वाल्मीकि धर्मशाला के पास हुई।

प्रत्यक्षदर्शी अनिल ने बताया कि वह रोजाना की तरह कुत्ता घुमाने आया था, तभी उसकी नजर कूड़े में पड़े सफेद कपड़े पर पड़ी। पास जाकर देखने पर मक्खियों से घिरा एक भ्रूण मिला। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

हाउसिंग बोर्ड चौकी प्रभारी गुरदेव के अनुसार, भ्रूण को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि डॉक्टरों के प्रारंभिक आकलन के अनुसार, भ्रूण लगभग छह माह से अधिक का है। हालांकि, भ्रूण के विकसित अंगों को देखकर उसकी उम्र करीब आठ महीने होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा न होने के कारण जांच में फिलहाल मुश्किलें आ रही हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही भ्रूण की मौत का सही कारण और समय सामने आ पाएगा।