इंदरपुरी में ₹70 लाख की लूट का खुलासा, पुलिस ने ₹53.40 लाख बरामद कर आरोपियों को दबोचा

इंदरपुरी में ₹70 लाख की लूट का खुलासा, पुलिस ने ₹53.40 लाख बरामद कर आरोपियों को दबोचा

₹70 Lakh Robbery in Inderpuri Solved

₹70 Lakh Robbery in Inderpuri Solved

अनिल कुमार गुप्ता अर्थ प्रकाश दिल्ली 
नई दिल्ली। ₹70 Lakh Robbery in Inderpuri Solved: 
पश्चिमी ज़िला के थाना इंदरपुरी क्षेत्र में हुई ₹70 लाख की नकदी लूट के मामले में पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली।

पुलिस ने लगातार छापेमारी करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूटी गई रकम में से ₹53.40 लाख नकद बरामद किए गए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।