"कांग्रेस अध्यक्ष का दावा: उपभोक्ताओं की मर्जी के बिना बदल दिए गए 70 लाख मीटर"

"कांग्रेस अध्यक्ष का दावा: उपभोक्ताओं की मर्जी के बिना बदल दिए गए 70 लाख मीटर"

70 Lakh Meters Replaced Without Consumers Consent

70 Lakh Meters Replaced Without Consumers' Consent

लखनऊ। 70 Lakh Meters Replaced Without Consumers' Consent, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बिजली के स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। कहा है कि प्रदेश में अभी तक 74,48,263 स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के यहां लगाए जा चुके हैं, जबकि 69,64,944 मीटर उपभोक्ताओं की जानकारी के बिना ही प्रीपेड मोड में परिवर्तित कर दिए गए हैं।

वहीं स्वचलित डिस्कनेक्शन अभियान के तहत 5,79,066 उपभोक्ताओं के कनेक्शन स्वत: काट दिए गए हैं। उन्होंने पत्र में लिखा है कि बैलेंस होने के बाद भी तमाम उपभोक्ताओं के कनेक्शन कई दिनों तक जोड़े नहीं जा रहे हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से तब तक स्थगित किया जाए, जब तक व्यवस्था पूरी तरह से त्रुटिपूर्ण नहीं हो जाती है।

साथ ही बिल भुगतान के बाद बिजली बहाल करने के लिए एक निर्धारित अवधि तय की जाए। उस दौरान बिजली बहाल न होने पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्घ कार्रवाई की जाए। कांग्रेस अध्यक्ष ने यह मांग भी की है कि उपभोक्ताओं की मर्जी के बिना स्मार्ट प्रीपेड मीटर न लगाए जाएं।