7 Government Employees Suspended

नशा तस्करी मामलों में 7 सरकारी कर्मचारी सस्पेंड

undefined

7 Government Employees Suspended

हिमाचल प्रदेश में चलाए जा रहे नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत पुलिस जिला देहरा ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट मामलों में संलिप्त 7 सरकारी और अर्ध-सरकारी कर्मचारियों पर शिकंजा कसा है। संबंधित विभागों ने इन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

ताजा मामला पुलिस थाना ज्वालामुखी में दर्ज एनडीपीएस केस से जुड़ा है। 27 मार्च को दर्ज मामले में स्वास्थ्य विभाग खनेरी (रामपुर) में कार्यरत 46 वर्षीय महिला कर्मचारी को पुलिस ने नामजद किया था। देहरा पुलिस द्वारा मामले की रिपोर्ट विभाग को भेजे जाने के बाद सेवा नियमों के तहत महिला कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया।

पुलिस जिला देहरा के अनुसार अब तक सामने आए मामलों में पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, हिमाचल पथ परिवहन निगम और मंदिर न्यास से जुड़े कर्मचारी संलिप्त पाए गए हैं। पुलिस द्वारा साक्ष्य सौंपने के बाद सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है।

इस मामले पर Mayank Chaudhary ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी पद पर हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन नशे से जुड़े मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रहा है और सरकारी कर्मचारियों से अनुशासन व ईमानदारी में किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।