₹6 Lakh Fraud at RBL Bank: Accused

RBL बैंक से 6 लाख की धोखाधड़ी, फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर आरोपी ने उड़ाए पैसे

undefined

₹6 Lakh Fraud at RBL Bank: Accused

मिलरगंज इलाके में स्थित आरबीएल बैंक के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक शातिर आरोपी ने बैंक की रिकवरी प्रक्रिया में खामी का फायदा उठाकर करीब 6 लाख रुपये अपने दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए। इस संबंध में प्रिमियम करंट अकाउंट ब्रांच के एरिया हेड वरिंदर अरोड़ा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रीति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक आरोपी ने फॉरेक्स ट्रेडिंग के उद्देश्य से आरबीएल बैंक की मिलरगंज शाखा में खाता खुलवाया था। ट्रेडिंग में नुकसान होने के बाद बैंक ने 10,44,425 रुपये की बकाया राशि की वसूली के लिए ‘सी शैडो शिपिंग’ के खाते पर होल्ड लगा दिया था।

18 अगस्त 2025 को जैसे ही खाते से होल्ड हटाया गया, आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए दो अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए 6 लाख रुपये अपने आईडीएफसी बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिए।

बैंक अधिकारियों को जब इस धोखाधड़ी का पता चला तो तुरंत आंतरिक जांच शुरू की गई और बाद में पुलिस को शिकायत दी गई। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।