OMG: भयावह दरिंदगी... गैंगरेप से महिला की बच्चेदानी फटी, ब्लीडिंग से हुआ बुरा हाल

55 year old woman gang raped in UP
55 year old woman gang raped in UP : इस इंसानों की बस्ती में दरिंदगी थमने का नाम नहीं ले रही है| हवस के आगोश में आकर किसी महिला की आबरू को पल में तार-तार कर दिया जा रहा है, उसकी जिंदगी तबाह कर दी जा रही है| फिलहाल, एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर से सामने आया है| जहां एक 55 साल की महिला के साथ भयावह दरिंदगी की गई| उसका बेहद बर्बरता के साथ गैंगरेप किया गया| गैंगरेप करने के बाद महिला को क्षतविक्षत हालत में छोड़ आरोपी मौके से फरार हो गए|
इधर, गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया| बताया जाता है कि महिला की ब्लीडिंग लगातार हो रही थी और उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी| बाद में पता चला कि गैंगरेप के दौरान महिला की बच्चेदानी फट चुकी है| महिला के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें आईं हैं। जिसके चलते ब्लीडिंग हो रही है| ब्लीडिंग को रोकने को लिए महिला की तत्काल सर्जरी की गई| लेकिन बताया जाता है कि महिला की हालत में अभी भी ज्यादा सुधार नहीं है| महिला का खून काफी ज्यादा बह गया है|
अकेला पाकर महिला को बनाया हवस का शिकार ....
जानकारी के अनुसार, महिला को उसके इलाके में रहने वाले ही कुछ लोगों ने अपनी हवस का शिकार बनाया| महिला को अकेला पाकर बंधक बनाके उसके साथ बेहद क्रूरता से गैंगरेप किया गया| जब महिला गैंगरेप के दौरान बेहोश हो गई तो आरोपी मौके से भाग निकले|
पुलिस कार्रवाई में जुटी....
इधर, पुलिस इस गैंगरेप केस में कार्रवाई में जुटी है| गैंगरेप में शामिल एक आरोपी को पकड़ लिया गया है| जबकि बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। वृंदा शुक्ला, DCP, महिला सुरक्षा गौतम बुद्ध नगर ने बताया कि सोमवार सुबह लगभग 9:30 से 10:30 बजे के बीच महिला के साथ उसके इलाके में रहने वाले कुछ लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए| जिसके बाद जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तो मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया| मामले में पहली गिरफ़्तारी कर ली गई है, आरोपी से पूछताछ जारी है| जल्द ही बाकियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।