42वां ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 सहगल क्रिकेट क्लब के खिलाफ पंजाब की 133 रनों से शानदार जीत

42वां ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 सहगल क्रिकेट क्लब के खिलाफ पंजाब की 133 रनों से शानदार जीत

1000225493

42nd All India Uttarakhand Gold Cup Cricket Tournament

पंजाब की लगातार दूसरी जीत, मीत हेयर ने पूरी टीम को दी बधाई

चंडीगढ़, 24 मई: देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट एसोसिएशन सोसाइटी द्वारा आयोजित 42वां ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 इन दिनों देहरादून में जारी है।
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की टीम भी इस टूर्नामेंट में भाग ले रही है और आज टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
आज सहगल क्रिकेट क्लब के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 334 रनों का प्रभावशाली स्कोर खड़ा किया।
पीसीए की ओर से देव अमृतपाल सिंह ने 109 गेंदों पर 102 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 2 छक्के शामिल थे। राहुल कुमार ने भी तेजतर्रार अंदाज में 55 गेंदों पर 73 रन बनाकर अहम योगदान दिया, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।


334 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए सहगल क्रिकेट क्लब की टीम 201 रनों पर सिमट गई, जिससे पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने 133 रनों से शानदार जीत दर्ज की।
पीसीए के गेंदबाज कार्तिक चड्ढा और दमनवीर सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4-4 विकेट हासिल किए।
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के माननीय सचिव श्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने इस शानदार जीत पर टीम, खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को बधाई दी।