चंबा जिले में 4 प्रधान, 7 उप प्रधान और 400 पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
- By Gaurav --
- Monday, 18 May, 2026
4 Pradhans, 7 Deputy
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज सामान्य निर्वाचन-2026 के तहत चंबा जिले में 4 प्रधान, 7 उप प्रधान तथा 400 पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि विकास खंड भरमौर में ग्राम पंचायत तुंदाह से 1 प्रधान, ग्राम पंचायत नयाग्रां और गरौंडा से 2 उप प्रधान तथा 45 पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं विकास खंड भटियात में 96 पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं।
विकास खंड चंबा में ग्राम पंचायत चीलबंगला से 1 उप प्रधान और 57 पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। विकास खंड मैहला में ग्राम पंचायत फागड़ी और भटवाड़ा से 2 प्रधान, ग्राम पंचायत कुठेड़ और बसौदन से 2 उप प्रधान तथा 67 पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं।
उपायुक्त ने बताया कि विकास खंड पांगी में 21 पंचायत सदस्य, विकास खंड सलूणी में 1 प्रधान, 1 उप प्रधान और 61 पंचायत सदस्य तथा विकास खंड तीसा में ग्राम पंचायत दियोला से 1 उप प्रधान और 53 पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत करवाल में प्रधान, उप प्रधान और सभी पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।