हरिद्वार हाईवे पर बड़ा हादसा: चलते-चलते वॉल्वो बस बनी आग का गोला, 32 मुसाफिरों की बाल-बाल बची जान

हरिद्वार हाईवे पर बड़ा हादसा: चलते-चलते वॉल्वो बस बनी आग का गोला, 32 मुसाफिरों की बाल-बाल बची जान

32 Passengers Narrowly Escape Death

Major Accident on Haridwar Highway

हरिद्वार (बहादराबाद)। Major Accident on Haridwar Highway, महालक्ष्मी फिलिप्स वॉल्वो बस मंगलवार देर रात देहरादून से दिल्ली होते हुए जयपुर जा रही थी। बस हाईवे स्थित क्रिस्टल वर्ल्ड के पास पहुंची, तभी तकनीकी खराबी के कारण उसमें अचानक आग लग गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में 32 सवारियां थीं।

आग लगते ही सभी सवारियों को सुरक्षित निकाला

आग लगते ही सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि यात्रियों का सामान बस में ही रह गया, जो आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गया। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस एवं अग्निशमन विभाग को दी गई। जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचतीं, तब तक बस बुरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।

बस चालक राजस्थान का है

घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बस चालक अरुण कुमार निवासी उदयपुर तथा परिचालक रिंकू निवासी कंचनपुर, धौलपुर (राजस्थान) हैं।