"उत्तर प्रदेश में 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 13 जिलों के एसपी बदले गए"
27 IPS Officers Transferred in Uttar Pradesh
लखनऊ। 27 IPS Officers Transferred in Uttar Pradesh, योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार को आईएएस अफसरों के बाद सोमवार को 27 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया। इन तबादलों में 13 जिलों के एसपी-एसएसपी को भी बदला गया है।
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। इस बार 27 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, जिसमें 13 जिलों के पुलिस प्रमुख भी शामिल हैं। अभी एक दिन पहले रविवार को नौ आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था।
महानिरीक्षक प्रशिक्षण के पद से चंद्र प्रकाश को आईजी सुरक्षा के पद पर तैनाती मिली है। इनके साथ शाहजहांपुर, एटा, महोबा, रामपुर, कौशांबी, चंदौली, अमरोहा, मऊ, जालौन, बहराइच, फिरोजाबाद, महराजगंज और हमीरपुर के एसपी-एसएसपी का तबादला किया गया है। सभी को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन जिलों के बदले गए पुलिस कप्तान
आईपीएस आदित्य लांग्हे को पुलिस अधीक्षक बरेली से पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद बनाया गया है। आईपीएस ईलामारन जी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा बनाया गया है। आईपीएस सौरभ दीक्षित को पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर बनाया गया है। आईपीएस सोमेंद्र मीना को पुलिस अधीक्षक महाराजगंज से पुलिस अधीक्षक रामपुर बनाया गया है। आईपीएस कमलेश बहादुर को पुलिस अधीक्षक मऊ बनाया गया है।
विश्वजीत श्रीवास्तव को बहराइच भेजा गया
लखनऊ में डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक बहराइच बनाया गया है। लाखन सिंह यादव को पुलिस अधीक्षक अमरोहा बनाया गया है। विनय कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक जालौन बनाया गया है। आईपीएस अफसर शशांक सिंह को पुलिस अधीक्षक महोबा बनाया गया है। शक्ति मोहन अवस्थी को पुलिस अधीक्षक महाराजंगज बनाया गया है। आकाश पटेल को पुलिस अधीक्षक चंदौली बनाया गया है। सत्यनारायण प्रजापत को पुलिस अधीक्षक कौशांबी बनाया गया है।
मृगांक शेखर को हमीरपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया
मृगांक शेखर पाठक को पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बनाया गया है। आदित्य बंसल को पुलिस अधीक्षक नगर अलीगढ़ बनाया गया है। आईपीएस अमृत जैन को पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर बनाया गया है। महादिक अक्षय संजय को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनाया गया है।
देखें सूची
चंद्रप्रकाश आईजी सुरक्षा बनाए गए
राजेश द्विवेदी सेनानायक पीएसी अलीगढ़
प्रबल प्रताप सिंह एसपी क्राइम मुख्यालय
विद्या सागर मिश्रा सेनानायक पीएसी सीतापुर
राजेश कुमार द्वितीय सेनानायक पीएसी मेरठ
आदित्य लांग्हे एसपी फिरोजाबाद बनाए गए
ईला मारन एसएसपी एटा बनाए गए
डॉ दुर्गेश कुमार सेनानायक एसएसएफ अयोध्या
रामनयन सिंह सेनानायक पीएसी नोएडा
सौरभ दीक्षित एसपी शाहजहांपुर
सोमेंद्र मीणा एसपी रामपुर बनाए गए
डॉ दीक्षा शर्मा डीसीपी लखनऊ कमिश्नरेट
निपुण अग्रवाल सेनानायक पीएसी मुरादाबाद
विश्वजीत श्रीवास्तव एसपी बहराइच बने
लाखन सिंह यादव एसपी अमरोहा बनाए गए
विनय सिंह एसपी जालौन बने
शशांक सिंह एसपी महोबा बनाए गए
शक्ति मोहन अवस्थी एसपी महराजगंज बनाए गए
आकाश पटेल एसपी चंदौली बनाए गए
सत्य नारायण प्रजापति एसपी कौशांबी बनाए गए
मृगांक शेखर पाठक एसपी हमीरपुर बने
आदित्य बंसल एसपी सिटी अलीगढ़ बनाए गए
अमृत जैन एसपी सिटी मुजफ्फरनगर बने।