aaj ka itihas

25 September Ka Itihas (25 September की ऐतिहासिक घटनाये)

Aaj-ka-Itihas

25 September Ka Itihas (25 September)

आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है । 

1340 - इंग्लैंड और फ्रांस ने निरस्त्रीकरण संधि पर हस्ताक्षर किये।

1524 - वास्कोडिगामा आखिरी बार वायसराय बनकर भारत आए।

1639 - अमेरिका में पहली प्रिंटिंग प्रेस की शुरुआत।

1654 - इंग्लैंड और डेनमार्क ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1846 - अमेरिकी सेना ने मेक्सिको के मोंटेरी पर कब्जा किया।

1897 - ब्रिटेन में पहली बस सेवा की शुरूआत हुई।

1911 - फ्रांसीसी युद्धपोत लिब्रीटे में टूलॉन हार्बर पर विस्फाेट से 285 लाेगों की मौत।

1916 - अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री और महान चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म।

1920 - भारत के प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक सतीश धवन का जन्म।

1939 - प्रसिद्ध अभिनेता एवं फिल्म निर्माता-निर्देशक फिरोज खान का जन्म।

1977 - जानी-मानी अभिनेत्री दिव्या दत्ता का जन्म।

1981 - मध्य अमेरिकी देश बेलीज संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।

2008 - चीन ने अंतरिक्ष यान ‘शेंझो-7’ का प्रक्षेपण किया।

2010 - हिंदी के वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार कन्हैयालाल नंदन का निधन।

2015 - सिंगापुर में प्रदूषण की वजह से स्कूलों को बंद करना पड़ा।