2 Army Jawans Arrested In Chandigarh: चंडीगढ़ में सेना के 2 जवान गिरफ्तार, सुखना लेक पर ऐसा काम करते मिले

चंडीगढ़ में सेना के 2 जवान गिरफ्तार: सुखना लेक पर ऐसा काम करते मिले, सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आई

2 Army Jawans Arrested In Chandigarh

2 Army Jawans Arrested In Chandigarh

2 Army Jawans Arrested In Chandigarh : कुछ लोग कभी-कभी ऐसा काम करते हैं कि जिससे वह अपने सम्मानित प्रोफेशन की इज्जत पर दाग लगा देते हैं| कुछ ऐसा ही हुआ है चंडीगढ़ में| जहां पुलिस ने सेना के दो जवानों को गिरफ्तार किया है| वहीं, इनके साथ इनके एक दोस्त की भी गिरफ्तारी हुई है| बताया जाता है कि, सेना के ये दोनों जवान और इनका दोस्त हरियाणा के रहने वाले हैं| इनकी पहचान सुनील कुमार, विरेंदर कुमार और नवीन के तौर पर हुई है। इसमें सुनील कुमार और विरेंदर कुमार सेना के जवान हैं।

सुखना लेक घूमने पहुंचे थे और करने लगे ऐसा काम

मिली जानकारी के अनुसार, सुनील कुमार और विरेंदर कुमार छुट्टी पर अपने गांव आए हुए थे| जिसके चलते ये अपने गांव के एक दोस्त को लेकर हरियाणा से चंडीगढ़ घूमने के लिए आए| वहीं, चंडीगढ़ घूमने के दौरान जब ये सुखना लेक पर पहुंचे तो यहां आकर इन्होनें बोटिंग के लिए एक बोट बुक की। जिसके बाद ये तीनों वोट में सवार सुखना लेक की सैर पर निकल पड़े| अब यहां तक तो सब ठीक चल रहा था| लेकिन जैसे ही ये तीनों सुखना लेक में बीचों बीच पहुंचे| इन्हें सरूर चढ़ गया| तीनों ने बोट पर शराब निकाल ली और सुखना लेक के हसीन नजारे के बीच पैग पर पैग लगाने लगे|

नजर पड़ते ही पुलिस को पहुंची सूचना

इधर, सुखना लेक पर इन तीनों के कारनामे को एक कर्मचारी ने देख लिया| जिसके बाद उसके द्वारा इसकी सूचना सुखना पुलिस चौकी को दी गई। इसके बाद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और तीनों को काबू कर लिया| काबू करने के बाद पुलिस तीनों को जीएमएसएच-16 ले गई| जहां तीनों का मेडिकल कराकर आगे की कार्रवाई की गई| बताया तो यह भी जा रहा है कि तीनों पर पुलिस के साथ अभद्रता करने का भी आरोप है|

न्यायिक हिरासत में भेजा गया

बताया जाता है कि, पुलिस ने तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है| इसमें सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के तहत भी एक धारा लगी है। फिलहाल, तीनों को जिला अदालत में पेश किया जा चुका है| जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।