लखनऊ में 1592 आरक्षियों को मिला प्रमोशन, बने मुख्य आरक्षी
1,592 Constables in Lucknow Promoted
लखनऊ। 1,592 Constables in Lucknow Promoted, पुलिस महानिदेशक ने 1592 आरक्षियों को पदोन्नत कर मुख्य आरक्षी बनाया है। इस संदर्भ में पुलिस मुख्यालय द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।
आदेश में डीजीपी राजीव कृष्ण ने स्पष्ट किया है कि पुलिस आरक्षी एवं मुख्य आरक्षी सेवा नियमावली -2015 के तहत ज्येष्ठता के आधार पर वर्ष 2025-26 में रिक्त हुए पदों के सापेक्ष यह पदोन्नति की गई है।
पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पदोन्नति के लिए 2271 कार्मियों को उपयुक्त पाया है। फरवरी 2026 की रिक्तियों के सापेक्ष 1592 आरक्षियों को फिलहाल मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति पाए आरक्षियों को वर्तमान नियुक्ति के स्थान पर दो वर्षों तक परिविक्षाधीन रहना पड़ेगा।