₹1.5 Crore Cyber Fraud: Panchkula

पंचकूला में डेढ़ करोड़ की साइबर ठगी: यूपी से दो बैंक कर्मचारी गिरफ्तार, फर्जी खातों से होता था करोड़ों का ट्रांजेक्शन

pan

₹1.5 Crore Cyber Fraud: Panchkula

पंचकूला साइबर क्राइम थाना पुलिस के द्वारा एक व्यक्ति से डेढ़ करोड़ रुपए की ऑनलाइन ठगी के मामले में उत्तर प्रदेश से दो बैंक कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार किए गए आरोपियों के द्वारा बैंक में फर्जी करंट अकाउंट खोलकर पैसे ट्रांसफर करके साइबर ठगी करने वालों को भेजे थे और खुद कमीशन लिया था इस मामले में अभी तक आठ आरोपी गिरफ्तार किया जा चुके हैं इन दोनों की गिरफ्तारी से पुलिस को और भी कई अहम जानकारियां मिल सकती है क्योंकि यह दोनों आरोपी बैंक कर्मचारी हैं । 


साइबर क्राइम थाना के जांच अधिकारी भूप सिंह ने बताया कि 2024 का मामला है फ्रॉड मामले में पुलिस के द्वारा बैंक के कर्मचारी सीतापुर ओर  हरदोई यूपी  से गिरफ्तार किए हैं उन्होंने बताया कि आरोपियों ने दूसरे साथी संदीप के साथ मिलकर इन्होंने बैंक में करंट खाता खोलकर एक फर्जी एकाउंट खोलकर और उसमें आपस में मिलाकर कमीशन काट कर साइबर अपराधियों के साथ मिलकर डेढ़ करोड़ रुपए का फ्रॉड किया था उन्होंने बताया कि आरोपियों के द्वारा बैंक खाते का इस्तेमाल कर पैसा ट्रांसफर किया और इस मामले में अभी तक आठ आरोपी गिरफ्तार किया जा चुके हैं।