14 Candidates File Nominations

ऊना जिला परिषद चुनाव: दूसरे दिन 14 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

pp

14 Candidates File Nominations

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनाव-2026 के तहत ऊना जिले में नामांकन प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को नामांकन के दूसरे दिन जिला परिषद सदस्य पद के लिए कुल 14 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने दी।

उन्होंने बताया कि उपमंडल हरोली के विभिन्न जिला परिषद वार्डों से 4 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे। इनमें वार्ड नंबर-14 पंजावर से अनु वाला और इंदु वाला, जबकि वार्ड नंबर-13 हरोली से नरेंद्र सिंह और जसपाल शामिल हैं।

उपमंडल ऊना में 3 प्रत्याशियों ने जिला परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किए। इनमें वार्ड नंबर-8 चताड़ा से अनु ठाकुर, वार्ड नंबर-10 रायपुर सहोड़ा से बिंदु शर्मा तथा वार्ड नंबर-7 टक्का से सुमित कुमार शर्मा शामिल हैं।

इसी तरह उपमंडल अंब में 2 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें वार्ड नंबर-1 मुबारिकपुर से पवनजीत सिंह और वार्ड नंबर-2 कुठेड़ा खैरला से अरुण लता शामिल हैं।

उपमंडल बंगाणा में 4 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे। इनमें वार्ड नंबर-5 लठियाणी से सीमा कुमारी, वार्ड नंबर-4 सोहारी से योगराज तथा वार्ड नंबर-6 धनेत से वीना देवी और चंचल वाला शामिल हैं। वहीं उपमंडल गगरेट के वार्ड नंबर-16 चलेट से रजनी देवी ने भी जिला परिषद सदस्य पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 11 मई तक जारी रहेगी। नामांकन पत्रों की जांच 12 मई को की जाएगी, जबकि 14 और 15 मई को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर अंतिम सूची जारी की जाएगी।