लखनऊ में सचिवालय सेवा के 12 अधिकारियों को पदोन्नति, कई वरिष्ठ अधिकारियों को मिला उच्च दायित्व
12 Secretariat Service Officers Promoted in Lucknow
लखनऊ। 12 Secretariat Service Officers Promoted in Lucknow, सोमवार को सचिवालय सेवा के 12 अधिकारियों को पदोन्नति दी गई। वर्ष 1991 बैच के अधिकारी आनंद प्रकाश राय, ओम प्रकाश पांडेय और संजय शुक्ला को संयुक्त सचिव से विशेष सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है।
इसी प्रकार संजय कुमार, रमाकान्त शुक्ल, धर्मेंद्र कुमार सिंह व सुभाष राम को उप सचिव से संयुक्त सचिव के पद पर तथा अभय प्रताप श्रीवास्तव, दयाराम यादव, संजय कुमार तिवारी, सुनील कुमार सरोज तथा राम चरण राम को उप सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है।
इन अधिकारियों को वर्तमान तैनाती विभाग में ही पदोन्नति दी है। प्रोन्नति के पद पर तैनाती का आदेश अलग से जारी किया जाएगा। सचिवालय संघ के अध्यक्ष अर्जुन देव भारती ने नििलंबित अधिकारियों को बधाई दी है।