ज्वालामुखी (कांगड़ा): सड़क दुर्घटना में 11 वर्षीय छात्र की मौत

ज्वालामुखी (कांगड़ा): सड़क दुर्घटना में 11 वर्षीय छात्र की मौत

11-Year-Old Student Dies in Road Accident

11-Year-Old Student Dies in Road Accident

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। 11-Year-Old Student Dies in Road Accident, हिमाचल के कांगड़ा जिले के भड़ोली के पास सड़क पार कर रहे एक विद्यार्थी की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 11 वर्षीय रिश्व पुत्र लवलू राम गांव धनोट डाकघर अधवाणी के रूप में हुई है।

पुलिस ने मां सुलोचना की शिकायत पर आरोपित कार चालक आशीष कुमार निवासी खनियारा तहसील धर्मशाला के खिलाफ लापरवाही के साथ गाड़ी चलाने का मामला कर लिया है।

सुलोचना देवी बेटे रिश्व को लेकर स्कूल में दाखिल करवाने गई थी। बेटे को स्कूल में दाखिल करवाने के बाद सुलोचना देवी पति और दो बच्चों के साथ स्कूल से बाहर निकल रही थी तो अचानक तेज गति से आई कार बेटे के साथ टकरा गई।

हादसे में बाद बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बाद में उसे सिविल अस्पताल ज्वालामुखी ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेजा गया है। पुलिस ने गाड़ी के चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।