कौन है अंशुला कपूर? जिनके इंगेजमेंट की खबरों ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम!
.jpg)
anshula kapoor: बॉलीवुड के सभी एक्टर्स, स्टार्स आज सुबह से ही सोशल मीडिया पर अंशुला कपूर को बधाइयां देते नजर आ रहे हैं। कोई अपनी खुशी जाहिर कर रहा है कोई उन्हें कांग्रचुलेट कर रहा है तो कोई अंशुला कपूर के सगाई की फोटो को री पोस्ट कर रहा है। लेकिन आखिर अंशुला कपूर है कौन नया नाम बॉलीवुड में कभी सुना गया है और ना ही प्रचलित हुआ है तो फिर बॉलीवुड के यह सभी तारे इन्हें बधाइयां क्यों दे रहे हैं? आईए जानते हैं कि अंशुला कपूर हैं कौन?
कौन है अंशुला कपूर?
आपको बता दे की अंशुला कपूर अर्जुन कपूर की बहन है यानी बोनी कपूर की बेटी जिनकी शादी का इंतजार काफी समय से पूरा कपूर खानदान कर रहा था। आज सुबह-सुबह आखिरकार वह लम्हा आ ही गया जब सभी को पता चला की अंशुला कपूर अपने ड्रीम आफ लाइफ यानी रोहन ठक्कर से सगाई कर ली है। सोशल मीडिया पर अंशुला कपूर ने एक पोस्ट करते हुए यह बात सबको बताई। इंस्टाग्राम पर अंशुला कपूर ने प्रपोजल मॉर्निंग की प्यार भरी तस्वीरें शेयर कीं। फूलों वाली प्रिंट वाली ड्रेस पहने अंशुला तस्वीरों में अपनी हीरे की अंगूठी दिखाते हुए बेहद खुश नजर आईं।
कैसे शुरू हुई थी इनकी लव स्टोरी?
सोशल मीडिया पर तस्वीरों के साथ, अंशुला ने अपनी प्रेम कहानी का खुलासा करते हुए एक लंबा नोट लिखा, जो 2022 की एक रात को शुरू हुई थी। उन्होंने लिखा, "हम एक ऐप पर मिले थे। मंगलवार को रात 1.15 बजे बात करना शुरू किया। हम उस सुबह 6 बजे तक बात करते रहे। और किसी तरह, तब भी, ऐसा लगा कि किसी ऐसी चीज़ की शुरुआत हुई है जो मायने रखती है।”उन्होंने आगे कहा, "3 साल बाद, मेरे पसंदीदा शहर में, सेंट्रल पार्क में महल के सामने, उसने मुझे प्रपोज़ किया! ठीक 1.15 बजे भारतीय समय पर! और किसी तरह दुनिया ने उस पल को जादू जैसा महसूस करने के लिए बस इतना समय दिया," सपने जैसे प्रपोज़ल के बारे में और बताते हुए उन्होंने कहा। "बस एक शांत तरह का प्यार जो घर जैसा लगता है। मैं कभी भी परियों की कहानियों में विश्वास करने वाली लड़की नहीं रही.. लेकिन रोहन ठक्कर ने मुझे उस दिन जो दिया वह बेहतर था। क्योंकि यह जानबूझकर किया गया था। सोचा-समझा। असली। हम।”
बॉलीवुड स्टार्स ने किया कमेंट
पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए रिया कपूर ने लाल दिल और पार्टी पॉपर इमोजी पोस्ट की। मोहित राय ने दिल वाली इमोजी की एक सीरीज पोस्ट की। अथिया शेट्टी ने लाल दिल वाली इमोजी पोस्ट की। प्रियंका चोपड़ा, रकुल प्रीत, भूमि पेडनेकर, ओरी, अनन्या पांडे, परिणीति चोपड़ा, प्रियांक शर्मा ने जोड़े को बधाई दी, जबकि मसाबा गुप्ता ने कहा, "याय्य्य्य्य अंशुला।" रोहन श्रेष्ठ ने लिखा, "वो शेक शेक शोरूम बर्गर मैन।" अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने लिखा, "आप लोग बहुत खुश हैं! बधाई हो!" सोनाक्षी सिन्हा ने टिप्पणी की, "ओमग्ग!! बधाई हो आप दोनों को।”अंशुला की प्यारी बहन जान्हवी कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी भावनात्मक सगाई की पोस्ट को रीपोस्ट किया। इसके साथ ही धड़क अभिनेत्री ने लिखा, "मेरी बहन ने सगाई कर ली है, सबसे अच्छे के लिए सबसे अच्छा," और लवबर्ड्स को टैग किया।