'पंजाब लोक कांग्रेस' के संयोजक कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली रवाना, देंखे क्या करेंगे ऐलान 

Cpt-Amrender

चंडीगढ़। captain amarinder singh : पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली रवाना हो गए हैं। यहां उनकी भाजपा के सीनियर नेताओं से मुलाकात होगी। जिसके बाद वह जॉइंट प्रेस कान्फ्रेंस करेंगे। पंजाब में कैप्टन इस बार भाजपा और शिअद (संयुक्त) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। यह गठबंधन 117 में से 71 सीटों पर कैंडिडेट घोषित कर चुका है। पंजाब में कल से नामांकन शुरू हो रहे हैं, ऐसे में गठजोड़ तेजी से चुनावी रणनीति फाइनल करने में जुटा है।

पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाल के सभी चुनाव कांग्रेस से लड़े हैं। जहां वह कभी कांग्रेस के पंजाब प्रधान तो कभी मुख्यमंत्री रहे। यह पहली बार है कि वह भाजपा से गठजोड़ कर चुनाव लड़ रहे हैं। उनके साथ दिग्गज नेता सुखदेव ढींढसा की शिअद (संयुक्त) भी गठजोड़ में शामिल है। इनमें भाजपा 35, कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस 22 और शिअद संयुक्त 14 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

पंजाब में अभी तक भाजपा चुनाव प्रचार शुरू नहीं कर सकी है। पीएम नरेंद्र मोदी 5 जनवरी को इसके लिए पंजाब के फिरोजपुर में आए थे। हालांकि सुरक्षा में चूक के बाद उन्हें रैली को संबोधित किए बिना ही वापस लौटना पड़ा। कैप्टन भी भाजपा के लिए पंजाब के अलावा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे दूसरे चुनावी राज्यों में प्रचार के लिए तैयार हैं। ऐसे में दिल्ली में अब कैप्टन-भाजपा और ढींढसा गठजोड़ के लिए चुनाव प्रचार की रणनीति भी तैयार होगी।