हिमाचल पंचायत चुनाव: पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार थमा, पोलिंग पार्टियां रवाना
https://www.arthparkash.com/hrtc-volvo-driver-attacked-in-shimla-two-accused-arrested
शिमला। हिमाचल प्रदेश में पंचायत त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर 26 मई को पहले चरण में होने वाले मतदान को लेकर रविवार दोपहर बाद तीन बजे प्रचार बंद हो गया। 1293 पंचायतों में पहले चरण में मतदान हो रहा है।
इसके साथ पहले चरण में मतदान करवाने के लिए पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गई। पोलिंग पार्टियों को सोमवार को ही मतदान केंद्र को तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे मंगलवार 26 मई को सुबह सात बजे से मतदान हो सके।
मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्षता से करवाने के लिए भारी सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान निर्धारित किया गया है। हालांकि तीन बजे जो मतदाता कतारों में लगे होंगे उन्हें जब तक मतदान समाप्त नहीं होता मतदान करवाया जाएगा। अब शराब के ठेकों के अलावा हाटेलों, बीयर बार में शराब क बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा।
दूसरे चरण में 28 मई और 30 मई को मतदान
पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के लिए मतदान होगा। मतदान सुबह सात से तीन बजे तक होगा। प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्य की मतगणना मतदान समाप्ति के बाद होगी। इसके बाद दूसरे चरण में 28 मई और 30 मई को मतदान होना है।
पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के मतों की गणना 31 मई को होगी। जिला उपायुक्तों और एसडीएम को दिए गए निर्देशाें के तहत टीवी, रेडियो और किसी भी माध्यम से प्रचार पर पूरी तरह रोक रहेगी। इसके साथ ही प्रचार के लिए अन्य क्षेत्रों से आए राजनेताओं, समर्थकों जिनके संबंधित मतदान क्षेत्रों में मतदाता सूची में नाम नहीं है उन्हें क्षेत्र से बािर जाने के निर्देश दिए गए हैं।
पोलिंग पार्टियों के ठहरने और खाने की उचित व्यवस्था
बीडीओ, तहसीलदार और पंचायत के अधिकारियों को पोलिंग पार्टियों के ठहरने और खाने की उचित व्यवस्था के निर्देश संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। हालांकि पोलिंग पार्टिंयों और मतगणना पार्टियों के लिए डाइट मनी इसी चुनाव में सौ रुपये से बढ़ाकर 225 रुपये किए गए हैं।
पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से करवाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। अदर्श मतदान केंद्रों के अलावा महिला मतदान केंद्र और मतदाताओं के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।
- सुरजीत सिंह राठौर, सचिव राज्य निर्वाचन आयोग