चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित
Chandigarh Carrom Association elections: Barry Francis re-elected
चंडीगढ़, 3 मई 2026: चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन की जनरल बॉडी मीटिंग रविवार को सेक्टर-45 स्थित सेंट स्टीफन स्कूल में आयोजित की गई, जिसमें वर्ष 2026 से 2030 तक के लिए नए पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ।
बैठक में बैरी फ्रांसिस, प्रिंसिपल, सेंट स्टीफन स्कूल-45, को एक बार फिर अध्यक्ष और महेश सेखरी को महासचिव के पद पर पुनः निर्वाचित किया गया।
चुनाव के अन्य परिणाम इस प्रकार रहे—
नरेंद्र कुमार अरोड़ा को उपाध्यक्ष, (श्रीमती) अनुप गुप्ता को सहायक महासचिव, मनोज गुलाटी को कोषाध्यक्ष, अनिल ममगैन को संयुक्त सचिव तथा सचिन गुप्ता को प्रेस सचिव चुना गया।
कार्यकारिणी समिति में रविंदर शर्मा, दीवान सिंह ऐठानी, सुधीर सिद्धू और दर्शन सिंह को सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
इसके अतिरिक्त, रविंदर शर्मा को एसोसिएशन का मुख्य सलाहकार
और दीवान सिंह ऐठानी को तकनीकी निदेशक
नामित किया गया।
चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।