बठिंडा अस्पताल में महिला मरीज से गैंगरेप, ऑपरेशन के दौरान इंजेक्शन देकर 6 कर्मचारियों ने किया दुष्कर्म

85

बठिंडा। पंजाब के बठिंडा शहर में दिल दहला देने वाला एक शर्मनाक घटना सामने आई है। अस्पताल में इलाज करवाने के लिए आई महिला के साफ अस्पताल के 6 कर्मचारियों ने सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। पीडि़ता ने अस्पताल के 6 कर्मचारियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पीडि़ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जलालाबाद की रहने वाली है और अस्पताल में किडनी का ऑपरेशन करवाने के लिए आई थी। 

पुलिस को दी जानकारी में पीडि़ता के पति बलदेव सिंह ने बताया उसकी पत्नी को किडनी में इंफेक्शन था। इसके ऑपरेशन के लिए वे निजी अस्पताल में आए थे। शुक्रवार शाम को 4 बजे के करीब ऑपरेशन होना था, जिसके लिए स्टाफ कर्मी उसे ऑपरेशन थियेटर में ले गए। 

वहां से जब पत्नी बाहर आई तो उसने मुझे वारदात के बारे में बताया। पत्नी ने बताया कि ऑपरेशन रूम में डॉक्टर के साथ 6 पुरुष और एक महिला कर्मचारी मौजूद थी। डॉक्टर स्टाफ कर्मचारियों से मेरे कपड़े बदलवाने की बात कहकर चले गए।

इसके बाद कर्मचारियों ने उसे इंजेक्शन लगा दिया उसके बाद वो आधी बेहोशी की हालत में चली गई। जिसके बाद उन्होंने महिला कर्मचारी को बाहर भेज दिया और फिर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीडि़ता का कहना है कि वह उनके चेहरे नहीं पहचान पाई, लेकिन अपने साथ हुई हरकत उसे महसूस हो रही थी।

पीडि़ता के पति ने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। वहीं थाना सिविल लाइन के एसएचओ रविंद्र सिंह का कहना है कि महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं, जिसके आधार पर 6 कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।