Bhaiya Ji Smile Film Release on MX Player

Bhaiya Ji Smile Film रिलीज, देखेंगे तो हंसी रोके नहीं रुकेगी

Bhaiya Ji Smile Film

Bhaiya Ji Smile Film

Bhaiya Ji Smile Film :  अब जैसा आप फिल्म का नाम सुन रहे हैं तो आपको बतादें कि नाम के हिसाब से फिल्म का काम भी वैसा ही है। यह फिल्म खूब गुदगुदाने का काम करती है। आप जब इसे देखेंगे तो फिर आपके चेहरे पर स्माइल रोके नहीं रुकेगी। जी हां, भैया जी आप भी स्माइल करेंगे।

MX Player पर देख सकते हैं...

बतादेंकि, Bhaiya Ji Smile एक शार्ट फ़िल्म है जो कि MX Player पर देखी जा सकती है। मंगलवार 25 जनवरी को Bhaiya Ji Smile MX Player पर सबसे पहले रिलीज की गई है। वहीं फ़िल्म, रिलीज होते ही बड़ी संख्या में लोगों ने इसे देखा है और देखने वालों की यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कई लोग तो फिल्म को बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। इसके पीछे कारण है मस्ती का, हंसने का। हंस-हंस कर लोट-पोट हो जाने का।

हीरो की रंगीन मिजाजी भी खूब दिखती है...

बतादेंकि, Bhaiya Ji Smile शार्ट फ़िल्म में बतौर मेन लीड एक्टर सुशांत पुजारी ने काम किया है। सुशांत पुजारी बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फ़िल्म ABCD 1 , ABCD 2 और स्ट्रीट डांसर जैसी फिल्मों में अपनी अहम भूमिका निभा चुके हैं। जहां Bhaiya Ji Smile में उनके किरदार की अगर बात करें तो वह यहां रंगीन मिजाज में नजर आए हैं। सुशांत पुजारी की फेक आशिकी की झलक फ़िल्म में खूब झलकती है जो हंसाने का काम करती है। एक्टर सुशांत पुजारी के साथ एक्ट्रेसेस कंचन अवस्थी, मोनिका खटकर और रूपम राजपूत ने अपनी अदाकारी दिखाई है।

इधर, इस फ़िल्म में एक किरदार और बेहद अहम है वो है एक्टर श्याम लाल का। छोटी सी हाइट के श्याम लाल सलमान खान की फ़िल्म दबंग में नजर आ चुके हैं। वहीं, इस फ़िल्म में श्याम लाल की बातें, उनका अंदाज जबरदस्त हंसी का तड़का लगाता है। अब आप भी समझ ही गए होंगे कि पूरी फिल्म कलाकरों की कॉमेडी से लबरेज है।

वरुण धवन ने फिल्म को लेकर दी बधाई...

वहीं, बॉलीवुड के मशहूर एक्टर वरुण धवन ने Bhaiya Ji Smile को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वरुण ने Bhaiya Ji Smile को रिलीजिंग के साथ ही इसे अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया और बधाई दी।

फ़िल्म को बनाने वाली टीम....

बतादेंकि, Bhaiya Ji Smile जैसी यह शार्ट फ़िल्म क्रिस्टल सिनेमाज और एमएस एशियन इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले रिलीज हुई है। फ़िल्म Producer Zebaa Khan ने प्रोड्यूस की है। फ़िल्म को डायरेक्ट Director Mayyank Sharrma ने किया है। इसके Creative Director Amit Aseem हैं। जबकि यह फ़िल्म Writer Aloke Upadhyaya द्वारा लिखी गई है। वहीं, फ़िल्म की Executive Producer Sanjali Suri हैं।

फ़िल्म निर्माण में DOP का रोल Prince Punjabi ने अदा किया है। इसके साथ ही Assistant Directors के तौर पर Harinder Kaur (Ranju), Monika Khatkar, Dinesh Sharma जैसे नाम शामिल हैं। वहीं, Associate Director Saurav Bakshi हैं। फ़िल्म Editor Gurry और Abhishek Ojha हैं। Music दिया है Ujjwal Roy Choudhury औए Asif ने। Production Manager Gajender Singh हैं। Make up Puneet Kumar और Sunita Shanu का है।

एमएस एशियन इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस... इसकी एकडेमी भी है

आपको यह भी बता दें कि, एमएस एशियन इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस की अपनी एक एकडेमी भी है। जिसका नाम है एमएस एशियन फ़िल्म एकडेमी। ट्राइसिटी में इस एकडेमी का संचालन हो रहा है। एकडेमी में कई लोग अपनी एक्टिंग को तराश रहे हैं। एकडेमी के संचालक मयंक शर्मा का कहना है कि एकडेमी में एक्टिंग सीखने वाले लोगों को एमएस एशियन इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस के तहत बनने वाले प्रोजेक्ट्स में काम करने का मौका भी दिया जा रहा है।