पावंटा में युवक ने खुद को गोली मारी

पावंटा में युवक ने खुद को गोली मारी

Youth Shot Himself

Youth Shot Himself

सिरमौर। Youth Shot Himself: हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में गुरुवार सुबह एक युवक ने खुद को गोली मार ली(shot himself)। युवक नगर परिषद के पूर्व मनोनीत पार्षद इंद्रपाल सिंह शाह उर्फ राजू शाह का 21 वर्षीय बेटा साहब सिंह है।

साहब सिंह ने सुबह घर में रखी लाइसेंसी बंदूक(licensed gun) से खुद को कनपटी पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़े आए तो देखा की साहब सिंह खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ा हुआ था।

झगड़ा होने के बाद तनाव में था साहब

परिजन तुरंत उसको सिविल अस्पताल लेकर आए, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसको यहां से हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह घटना उस वक्त हुई जब परिवार के लोग दुकान में थे और वह घर पर अकेला था।

बताया जा रहा है कि उसका परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिस कारण वह तनाव में था। इसके चलते साहब ने यह कदम उठाया। साहब अपने पिता के साथ पांवटा बाजार में कपड़े की दुकान चलाता था।

पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी

इस बारे में DSP रमा कांत ठाकुर ने बताया कि युवक को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल लाया गया था।जानकारी मिली है कि उनसे खुद को गोली मारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह पढ़ें: