अमेठी में लड़की से बात करने पर युवक की हत्या, दो गिरफ्तार
Youth murdered for talking to a girl in Amethi
अमेठी: Youth murdered for talking to a girl in Amethi, उत्तर प्रदेश के अमेठी में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक युवक की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गई, क्योंकि वो एक लड़की से बात कर रहा था. इसी बात से नाराज होकर लड़की के भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को तलवार से काट डाला. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से इस हत्या में इस्तेमाल की गई तलवार को भी बरामद कर लिया गया है.
मामला अमेठी के बाजार शुक्ल थाने का है, जहां एक युवक की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों- सुहेल और अभिषेक पाल को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 238, 118(1) के तहत केस दर्ज किया है.
हत्या की वजह क्या रही?
आरोपियों से पूछताछ में इस हत्या की खौफनाक वजह सामने आई है. आरोपी सुहेल ने पुलिस को बताया कि शाहिद उसकी बहन से बातचीत करता था. इसलिए उसने अपने दोस्त अभिषेक पाल और एक अन्य के साथ मिलकर शाहिद की तलवार से हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपियों ने तलवार को मवइया चौराहे स आगे नाले के किनारे छिपा दिया था.
आरोपियों के पास से क्या-क्या मिला?
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने उस तलवार को बरामद कर लिया है, जिससे शाहिद की हत्या की गई थी. सुहेल के पास एक मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है. जबकि अभइिषेक के पास से शाहिद का मोबाइल और एक बाइक बरामद की गई है. दोनों आरोपी अपनी बाइक के वैध दस्तावेज भी पेश नहीं कर सके हैं.