पश्चिम बंगाल चुनाव में योगी आदित्यनाथ का दमदार प्रचार अभियान

पश्चिम बंगाल चुनाव में योगी आदित्यनाथ का दमदार प्रचार अभियान

Yogi Adityanath's strong campaign

Yogi Adityanath's strong campaign

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को फिर पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में उतरते हुए तीन बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

शनिवार को नदिया और पूर्व बर्धमान के साथ उत्तर 24 परगना जिले में रैलियां करेंगे। पहली जनसभा नदिया जिले के नबद्वीप विधान सभा क्षेत्र में दोपहर 12:40 बजे आयोजित होगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री 1:45 बजे पूर्व बर्धमान जिला के कटवा में जनसभा को संबोधित करेंगे। तीसरी व अंतिम रैली 3:10 बजे उत्तर 24 परगना जिला के बागदा में प्रस्तावित है।

भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप में योगी आदित्यनाथ की रैलियों में खासी भीड़ जुट रही है। उनकी रैलियों में कई समर्थक बुलडोजर का पोस्टर लेकर पहुंच रहे हैं।