WPL 2023 match start from 4 march see the player list and time table
BREAKING
चंडीगढ़ के उद्योगपति एमपी चावला की बड़ी जीत; डा. लाल पैथ लैब से खाली कराया अपना परिसर, कोर्ट के आदेश से कब्जा हटा, पढ़िए चंडीगढ़ के धनास में निकली जगन्नाथ रथ यात्रा; 'महाप्रभु' की जय-जयकार से गूंजा क्षेत्र, भक्ति भाव में झूमते दिखे लोग, गजब उल्लास दिखा 11 लड़कियों से शादी के लिए 1900 लड़कों का आवेदन; इंटरव्यू के बाद 11 सिलेक्ट, लड़कियों की राय ली, घर-रोजगार को देखा गया CM भगवंत मान की आज मैरिज एनिवर्सरी; पत्नी गुरप्रीत कौर ने लिखा- मेरे हमसफ़र को शादी की सालगिरह मुबारक, आप बुलंदियों पर रहें पंजाब में यात्रियों से भरी बस पलटी; कई लोगों की मौत से हाहाकार, कार से टक्कर के बाद हुआ भीषण हादसा, CM मान ने जानकारी ली

4 मार्च से आगाज़ होने जा रहा है विमेंस प्रीमियर लीग का, देखें कौन से कप्तान को सौंपी गई है ज़िम्मेदारी 

WPL 2023 match start from 4 march see the player list and time table

WPL 2023 match start from 4 march see the player list and time table

WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन का आगाज 4 मार्च यानि की कल से शुरू होने जा रहा है। 26 मार्च तक चलने वाले इस T20 लीग को लेकर सभी पांचों टीमों ने अपने-अपने कप्तान तय कर लिए हैं। WPL 2023 में 2 भारतीय खिलाड़ी, जबकि तीन विदेशी खिलाड़ियों को कप्तानी मिली है। आपको बतादें कि ऑक्शन के दौरान मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने हरमनप्रीत कौर को अपनी टीम में शामिल करने के लिए 1 करोड़ 80 लाख रुपए खर्च कर दिए थे। हरमनप्रीत कौर का T20 फॉर्मेट में रिकॉर्ड देखा जाए तो वह मौजूदा समय में भारतीय महिला टीम की कप्तान होने के साथ बेहद ही अहम खिलाड़ी भी हैं।  हाल में ही समाप्त हुए महिला T20 वर्ल्ड कप के दौरान हरमनप्रीत कौर ने अपना 150वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था जिसके बाद वह इस मुकाम पर पहुंचने वाली पुरुष और महिला क्रिकेट में पहली खिलाड़ी भी बन गईं थीं। 

देखें WPL 2023 की सभी पांचों टीमों के कप्तान के नाम 
1. मुंबई इंडियंस- हरमनप्रीत कौर
2. रॉयल चैलेंजर बेंगलोर - स्मृति मंधाना
3. दिल्ली कैपिटल्स- मेग लैनिंग
4. गुजराज जायंट्स- बेथ मूनी
5. यूपी वॉरियर- एलिसा हीली

मुंबई इंडियंस की टीम में मौजूद है ये धाकड़ खिलाड़ी
WPL 2023 के सीजन में मुंबई इंडियंस महिला टीम को लेकर बात की जाए की जाए तो उसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर के अलावा अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर और यास्तिका भाटिया जैसी अहम भारतीय खिलाड़ी मौजूद हैं। इसके अलावा टीम के पास विदेशी सितारों के रूप में नताली सिवर ब्रंट, हेली मैथ्यूज और एमेलिया केर मौजूद होंगी। मुंबई इंडिया महिला टीम को अपना पहला मुकाबला गुजरात जाइंट्स के खिलाफ 4 मार्च को मुंबई के ही डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलना है। इसके बाद टीम सीजन में अपना दूसरा मुकाबला 6 मार्च को आर.सी.बी महिला टीम के खिलाफ खेलने उतरेगी जिसकी कप्तानी स्मृति मंधाना कर रही है।  

WPL Schedule 2023 PDF, Player List, Teams, Time Table, Fixtures

इस TV चैनल पर देख पाएंगे WPL की सभी मैच को लाइव 
कल से शुरू होने वाले विमेंस प्रीमियर लीग 2023 के सभी मैचों का लाइव प्रासरण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर किया जाना है। आप इसे जियो सिनेमा ऐप और उसकी वेबसाइट के जरिए भी लाइव मैच देख सकेंगे। टीवी पर ‘स्पोर्ट्स-18 1’, ‘स्पोर्ट्स-18 1HD’ और ‘स्पोर्ट्स-18 खेल’ महिलाओं का आईपीएल देखा जा सकता है।