फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, टॉमब्लेन में प्लेन क्रैश से 11 लोगों की मौत
Major plane crash in France
पेरिस। Major plane crash in France: फ्रांस के नैन्सी शहर के पास टॉमब्लेन शहर में एक प्लेन क्रैश होने से 11 लोगों की मौत हो गई है। गृह मंत्रालय ने बताया कि फ्रांस के गृह मंत्री घटनास्थल के लिए रवाना हो गए है।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह प्लेन पैराशूटिंग सिखाने वाले एक स्कूल का था। प्रशासन ने एजेंसी को बताया कि इस हादसे में पायलट और सभी 10 यात्रियों की मौत हो गई।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, प्लेन में स्काईडाइविंग ट्रिप पर जा रहे लोगों का एक ग्रुप सवार था। पुलिस ने लोगों से टॉमब्लेन में एयरपोर्ट के आस-पास के इलाके में जाने से पूरी तरह बचने की अपील की है।
ऑर्डर ऑफ इंडिपेंडेंट नर्सेस की मर्थ-ए-मोसेल शाखा के अध्यक्ष थिएरी पेची ने क्रैश वाली जगह से बताया कि मरने वाले नैन्सी के सेल्फ-एम्प्लॉयड नर्थ थे, जो अपने पहले स्काईडाइविंग अनुभव में हिस्सा ले रहे थे।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, मरने वालों के कई रिश्तेदारों ने क्रैश होते हुए देखा। वे ग्रुप के शुरुआती स्काईडाइविंग अनुभव को देखने के लिए इकट्ठा हुए थे। अधिकारियों ने पीड़ितों के परिवारों की मदद के लिए मेडिकल और मनोवैज्ञानिक सहायता यूनिट बनाई है।
सड़क के किनारे घास वाले इलाके में क्रैश हुआ प्लेन
प्लेन घरों के पास, सड़क के किनारे घास वाले इलाके में क्रैश हुआ। एक चश्मदीद ने फ्रांसीसी अखबार 'एल'एस्ट रिपब्लिकन' को बताया, "यह हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। मैं खरीदारी करने जा रहा था, तभी मैंने इसे नीचे आते और क्रैश होते देखा।
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, विमान जर्मनी में रजिस्टर्ड 'पिलाटस' था, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर पैराशूट ऑपरेशन और स्काईडाइविंग गतिविधियों के लिए किया जाता है।