वार्ड नंबर 17 में कांग्रेस पार्टी के मुकेश सिरसवाल के प्रचार में उतरे चंडीगढ़ प्रदेश के कार्यकर्ता
Workers from the Chandigarh unit have joined the campaign trail
रंजीत शम्मी चंडीगढ़। पंचकूला के वार्ड नंबर 17 से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश सिरसवाल के समर्थन में चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस नेता परवीन शर्मा टीटू और अन्य कार्यकर्ताओ ने चुनाव प्रचार के दौरान जनता से समर्थन की अपील की। परवीन शर्मा टीटू ने कहा कि वार्ड नंबर 17 के विकास के लिए मुकेश सिरसवाल एक मजबूत ईमानदार उम्मीदवार है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मुकेश सिरसवाल जी को भारी मतों से विजयी बनाए और विकास की राजनीति को मजबूत करे। चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओ और समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिला।वही कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश सिरसवाल ने कहा कि अगर जनता उन्हें मौका देती है तो वह वार्ड नंबर 17 में सड़क, सफाई व्यवस्था,पानी, सीवर और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाएं को प्राथमिकता के आधार पर बेहतर बनाया जाएगा। नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई ।इस मौके पर जगाधरी से पूर्व एमएलए अर्जुन सिंह गुज्जर, चण्डीगढ़ कांग्रेस प्रदेश से अच्छे लाल,लेखपाल, किरण मलिक, सुरजीत सिंह, अशोक गुज्जर, विक्टर सिद्धू, अमित सिवाच,और विनय मिश्रा और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।