भाजपा नेता संजय टंडन ने आज अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने धर्मगुरु का लिया आशीर्वाद, `महिला साहित्यकार एवं पत्रकार संपर्क कवि सम्मेलन' में कवियत्रियों से साझा किए अनुभव

भाजपा नेता संजय टंडन ने आज अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने धर्मगुरु का लिया आशीर्वाद, `महिला साहित्यकार एवं पत्रकार संपर्क कवि सम्मेलन' में कवियत्रियों से साझा किए अनुभव

Women Litterateur and Journalist Sampark Kavi Sammelan

Women Litterateur and Journalist Sampark Kavi Sammelan

चंडीगढ़। Women Litterateur and Journalist Sampark Kavi Sammelan: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी संजय टंडन आज शहर में आयोजित चार कार्यक्रमों में शामिल हुए। वह पहले सेक्टर-38/ए स्थित भगवान वाल्मीकि आश्रम प्रबंधन कमेटी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। यहां उन्होंने विशेष रूप से उपस्थित अयोध्या में श्रीराम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने धर्मगुरु, डाॅ. देव सिंह अद्वैती जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। डाॅ. देव सिंह अद्वैती जी महाराज को चंडीगढ़ वासियों द्वारा चांदी के मुकुट, चांदी की छड़ी, गिलास और नोटों की माला भेंट कर सम्मानित किया गया। आज हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुए इस सम्मान समारोह में संजय टंडन के साथ चंडीगढ़ भाजपा की उपाध्यक्ष सुनीता धवन भी बतौर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रही। 

इस दौरान भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस के राष्ट्रीय महामंत्री धर्माचार्य स्वामी ओपी द्रविड़ अद्वैती, कर्मवीर राजकुमार अद्वैती, राष्ट्रीय निदेशक, कर्मवीर अशोक पुहाल, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री प्रांतीय कन्वीनर वीर श्रेष्ठ रविंद्र केसला, कार्यक्रम के संयोजक वीर विनोद सिसोदिया, आशीष निगम, रवि मचल, रवि बोहत, दीपक कुमार विरांगी, संतोष विरांगी, कुसुम मंडल अध्यक्ष भाजपा यादव व अन्य भारी संख्या में उपस्थित रहे।

भाजपा नेता संजय टंडन सेक्टर-18/ए में आयोजित "महिला साहित्यकार एवं पत्रकार संपर्क कवि सम्मेलन" में अपनी धर्मपत्नी प्रिया टंडन के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन शिक्षिका एवं आयोजनकर्ता रीटा नंदा के आवास पर हुआ। संजय टंडन और प्रिया प्रिया टंडन ने कार्यक्रम में शामिल कवियत्रियों के साथ अपने-अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कार्यक्रम का हिस्सा बनी कवियत्रियों डॉ. उर्मिल कौशिक सखी एक्टर और टीवी निर्देशक, एंकर आर्ट एवं कल्चर सेल कनवीनर, लेखिका डॉ. संगीता शर्मा, डॉ. खुशबू, रश्मि खरबंदा, शहला जावेद, मंजू मान, शीनू वालिया, सुदेश मोदगिल और शीला गहलावत की मन छूने वाली और सामाजिक परिस्थितियों को दर्शाती कविताओं को भी सुना। साथ ही सभी कवियत्रियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में चंडीगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की प्रधान हीरा नेगी भी उपस्थित रही। 

इसके बाद भाजपा नेता गांव पलसोरा स्थित बीआर जैन मॉडल स्कूल के पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचे। यहां उन्होंने पूरा वर्ष शैक्षणिक और शिक्षा संबंधी अन्य गतिविधियों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल अजय जैन, कैलाश जैन, मंडल अध्यक्ष रामकुमार, ललित कंसल, स्टाफ सदस्य और छात्रों के परिजन व अभिभावक उपस्थित रहे। संजय टंडन ने सभी छात्रों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। 

भाजपा नेता संजय टंडन ने आज मनीमाजरा में चंडीगढ़ के पूर्व डिप्टी मेयर विनोद अग्रवाल द्वारा खोली गई नई दुकान "पीटीसी बजट बाजार" का दौरा भी किया। यहां उन्होंने रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाले घरेलू उत्पादों को देखते हुए उनकी जानकारी हासिल की। साथ ही विनोद अग्रवाल को उनके इस नए बिजनेस के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भूपिंदर सैनी, सुनीता धवन, अवतार सिंह ढिल्लों, मंडल अध्यक्ष शिवानंद मिश्रा, रविंदर लोहट और रविंदर मान उपस्थित रहे।

यह पढ़ें:

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का सफल आयोजन, जल परमात्मा का वरदान है, हमें इस अमृत की संभाल करनी है

निरंकारी मिशन द्वारा ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन‘ परियोजना का दूसरा चरण

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस व आम आदमी पार्टी का गठबंधन बिल्कुल बेमेल व अनैतिक गठबंधन