LADO LAKSHMI YOJNA: हरियाणा में महिलाओं को मिलेंगे 2100 रूपये महीना: CM Saini ने किया ऐलान

हरियाणा में महिलाओं को मिलेंगे 2100 रूपये महीना: CM Saini ने किया ऐलान

CM Saini 2100

Women in Haryana will get Rs 2100 per month: CM Saini announced

LADO LAKSHMI YOJNA: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडो लक्ष्मी योजना की तैयारिया पूरी कर ली है । इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रति माह 2100 रुपए दिए जाएंगे। पहले बजट में इसके लिए 5000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। योजना का वितरण दूसरे बजट से शुरू होगा।

मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र में कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ के कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने इंडोनेशिया के बाली में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की घोषणा की। यह महोत्सव स्वामी ज्ञानानंद की अध्यक्षता में 12 से 14 सितंबर तक आयोजित होगा। इसमें गीता यज्ञ और गीता का वैश्विक पाठ होगा। 13 सितंबर को गरुड़ की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

सैनी ने बताया कि हरियाणा में लगभग 2 लाख कश्मीरी निवास करते हैं। उन्होंने राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कुरुक्षेत्र और कश्मीर की धार्मिक विरासत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों स्थानों की सांस्कृतिक जड़ें एक हैं। 

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटाकर देश को एक किया गया। कश्मीरी हिंदुओं के लिए हरियाणा सरकार कश्मीर हेरिटेज में विभिन्न योजनाएं लागू करने पर विचार कर रही है।