प्रमुख खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी के चलते विमेन चंडीगढ़ प्रीमियर लीग स्थगित
- By Gaurav --
- Thursday, 28 May, 2026
Women Chandigarh Premier
विमेन चंडीगढ़ प्रीमियर लीग (डब्ल्यूसीपीएल) की गवर्निंग काउंसिल की एक मीटिंग डब्ल्यूसीपीएलकी चेयरपर्सन डॉ. नीरू मलिक की अध्यक्षता में हुई, जिसमें जून के पहले हफ़्ते में होने वाले टूर्नामेंट का रिव्यू किया गया। मीटिंग में डब्ल्यूसीपीएलगवर्निंग काउंसिल और यूटीसीए की एपेक्स बॉडी के मेंबर शामिल हुए, जिन्होंने हालात पर बात की और एकमत से प्रमुख खिलाड़ियों के न होने की वजह से लीग को फिलहाल के लिए पोस्टपोन करने का फ़ैसला किया।
डॉ. नीरू मलिक ने कहा कि नंदिनी शर्मा अभी इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी विमेन वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए इंडियन विमेन टीम के साथ नेशनल ड्यूटी पर हैं। वह पहले ही नेशनल स्क्वॉड के साथ जा चुकी हैं और इसलिए लीग के लिए अवेलेबल नहीं रहेंगी। इस बीच काश्वी गौतम चोटिल हैं और रिहैबिलिटेशन में हैं।
इन खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी को देखते हुए और टूर्नामेंट के कॉम्पिटिटिव स्टैंडर्ड को बनाए रखने के लिए, यूटीसीए ने लीग को पोस्टपोन का फैसला किया। एसोसिएशन ने बताया कि आगे विचार-विमर्श के बाद लीग की नई तिथियों की घोषणा जल्द की जाएगी।