Woman Killed Her 3 Days Baby Girl in Mohali

मां बनी मौत; 3 दिन की बच्ची को जिंदा दफनाया, मिट्टी खोद गड्ढे में गाड़ चली आई, मोहाली का यह मामला दिल दहला देगा

Woman Killed Her 3 Days Baby Girl in Mohali

Woman Killed Her 3 Days Baby Girl in Mohali

Woman Killed Her 3 Days Baby Girl in Mohali: मां में तो सिर्फ ममत्व होता है। उसमें कातिल अंदाज कहां से आ गया? अपने बच्चे को हर विपदा से बचाते हुए अपनी ममता की छांव में रखने वाली मां आज बच्चे का कत्ल कर रही है। दरअसल, चंडीगढ़ के नजदीक स्थित पंजाब के मोहाली से दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है।

यहां एक महिला ने 'मां' पर कलंक लगाते हुए अपनी 3 दिन की बच्ची को जिंदा मार डाला। यह महिला बच्ची को मिट्टी में जिंदा दफन कर आई और घर आ गई। उधर मिट्टी के गड्ढे में दबी बच्ची की सांसें पल-पल घुटती रहीं। वह तड़पती रही। वहीं जानकारी होने पर जब तक बच्ची को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया तब तक वह जिंदगी की जंग हार चुकी थी। डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

महिला के पिता ने दी पुलिस को सूचना

बताते हैं कि, महिला का पति पेंटर का काम करता है और बच्ची के साथ जिस वक्त इस घटना को अंजाम दिया गया। उस वक्त घर में उसकी मौजूदगी नहीं थी। वह काम पर गया था। काम से घर लौटने पर जब उसे बच्ची नहीं दिखी तो उसने महिला (पत्नी) से इस बारे में पूछा। पूछने पर महिला (पत्नी) की प्रतिक्रिया सही नहीं लगी। जिसके बाद उसने इस बारे में पुलिस को सूचना दी।

वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब महिला से अपने अनुसार पूछताक्ष की तो महिला ने बताया कि उसने बच्ची के साथ क्या किया है। महिला पुलिस के साथ वहां पहुंची जहां वह बच्ची को गाड़कर आई थी। बतादें कि, जल्दी-जल्दी मिट्टी हटाकर बच्ची को पहले चंडीगढ़ के सेक्टर 16 अस्पताल लाया गया था। लेकिन यहां से बच्ची को PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। मगर यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

जादू-टोने का शक

बताया जा रहा है कि, महिला ने जादू-टोने के शक के चलते बच्ची की हत्या की। बच्ची के पैदा होने के बाद से ही वह सिर घुमाने वाली बाते कर रही थी। उसका कहना था कि, यह बच्ची किसी के जादू-टोने से पैदा हुई है। जादू-टोने से उसके गर्भ में बच्ची आई है। इसी के चलते महिला बच्ची को लेकर खुश नहीं थी। वह उससे हित नहीं लगा रही थी। माना जा रहा है कि, महिला डिप्रेशन का शिकार है और इसी के चलते उसके दिमाग में बेफिजूल की बातें आईं और उसने अपनी बच्ची को मार डाला। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी महिला पर बनती धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच-पड़ताल के साथ अपनी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।

यह पढ़ें- लुधियाना कोर्ट के बाहर गोलियां चलीं; मौके पर अफरा-तफरी का माहौल, गैंगवार की आशंका