Punjab Schools Winter Holidays: पंजाब के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ाई गईं; अब कब तक बंद रहेंगे स्कूल
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

पंजाब के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ाई गईं; अब कब तक बंद रहेंगे स्कूल, ठंड को देखते हुए भगवंत मान सरकार का फैसला, देखिए

Winter Holidays Extended in Punjab Schools Education Department

Winter Holidays Extended in Punjab Schools Education Department

Punjab Schools Winter Holidays: पंजाब सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। जारी हुए नए आदेश में कहा गया है कि, राज्य के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलो में अब 1 जनवरी से 7 जनवरी 2025 तक छुट्टियां रहेंगी। आदेश के मुताबिक राज्य के सभी स्कूल 8 जनवरी को खुलेंगे। हालांकि, तब की वर्तमान स्थिति के अनुसार, स्कूलों में छुट्टियां फिर बढ़ाई जा सकती हैं।

स्कूलों में 24 से 31 दिसंबर तक थीं छुट्टियां

इससे पहले पंजाब सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में 24 दिसंबर 2024 से लेकर 31 दिसंबर 2024 तक छुट्टियों की घोषणा की थी। हालांकि, तभी यह माना जा रहा था कि, वर्तमान स्थिति के अनुसार, स्कूलों में छुट्टियां फिर बढ़ाई जा सकती हैं। और ऐसा ही हुआ। पंजाब सरकार ने स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया।

ठंड को देखते हुए भगवंत मान सरकार का फैसला

पंजाब में सभी स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां रखने का यह फैसला बच्चों को ठंड के बढ़ते प्रभाव से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बच्चे स्कूल में या स्कूल आने-जाने के दौरान ठंड की चपेट आकर बीमार न पड़ पायें। बच्चों को ठंड को लेकर उचित सावधानी बरतनी चाहिए। आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

मौसम विभाग का क्या कहना?

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में उत्तर भारत के इलाकों में तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। तापमान में गिरावट के बाद ही जबरदस्त ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी। शीतलहर के साथ पाले और कोहरे की मार भी पड़ने वाली है। ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश के चलते वहां से आने वाली हवाएं मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ाएंगी।