Paytm Shut Down:बंद हो जाएगा Paytm?, आज से होने जा रहा बड़ा बदलाव, खुद Paytm ने दी जानकारी
BREAKING
जीरकपुर ढकोली में घग्गर के नाले में उफान; एक गाय के बह जाने की खबर, जलस्तर बढ़ने से इलाके के लोगों की बढ़ी चिंता, तस्वीरें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान आएंगे पंजाब; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों से मिलेंगे, CM भगवंत मान से फोन पर बात की पंचकूला में भारी बारिश से आफत; स्कूली बच्चों से भरी स्कॉर्पियो पर पेड़ गिरा, शहर में सड़कें जलमग्न, घग्गर नदी उफान पर, प्रशासन अलर्ट चंडीगढ़-पंचकूला और मोहाली में रेड अलर्ट; भारी बारिश से सड़कें झील बनीं, कुछ जगहों पर पेड़ गिरे, सुखना लेक के फ्लड गेट खोले गए पंजाब के सभी स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाई गईं; सभी कॉलेज-यूनिवर्सिटीज भी बंद, भारी बारिश-बाढ़ के चलते CM भगवंत मान का फैसला

बंद हो जाएगा Paytm?, आज से होने जा रहा बड़ा बदलाव, खुद Paytm ने दी जानकारी

Paytm

Will Paytm be shut down? A big change is going to happen

देश में आज से पेटीएम पर पैमेंट का ऑप्शन बंद हो जाएगा, जैसे ही पेटीएम यूजर्स के बीच गूगल प्ले के एक नोटिफिकेशन आया उससे यूजर्स में भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है। गूगल प्ले पर हाल ही में एक नोटिफिकेशन आया, जिसने Paytm यूज़र्स को कहा गया कि 31 अगस्त 2025 के बाद Paytm UPI हैंडल स्वीकार नहीं किया जाएगा, इससे यूजर्स में यह भ्रम फैल गया कि पेटीएम पर यूपीआई पेमेंट्स बंद हो जाएंगे।

Paytm ने दी जानकारी

हालांकि इसके बाद खुद पेटीएम ने स्पष्ट किया है कि गूगल प्ले की नोटिफिकेशन की जानकारी अधूरी थी। जिससे ये भ्रम पैदा हुआ,  कंपनी ने बताया कि पेटीएम ऐप पर सभी यूपीआई ट्रांजैक्शन पहले की तरह जारी रहेंगे। यह बदलाव सिर्फ रिकरिंग पेमेंट्स के लिए है। यूट्यूब प्रीमियम और गूगल वन जैसी सेवाओं के लिए यूजर्स को अपना यूपीआई आईडी बैंक से जुड़े नए हैंडल में बदलना होगा।

वन-टाइम यूपीआई पेमेंट्स पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह बदलाव नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की मंजूरी से किया जा रहा है। पेटीएम अब थर्ड पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर के रूप में काम कर रहा है। कंपनी के अनुसार यह तकनीकी बदलाव यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए किया गया है

Paytm ने कहा है कि अगर कोई यूज़र पहले @paytm UPI हैंडल से सब्सक्रिप्शन पेमेंट करता था, तो अब उसे अपना UPI ID बैंक से जुड़े नए हैंडल में बदलना होगा। न कि किसी पेमेंट पर असर पड़ेगा