मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहुंचे वैष्णो देवी, रात्रि विश्राम के बाद सुबह आरती में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहुंचे वैष्णो देवी, रात्रि विश्राम के बाद सुबह आरती में होंगे शामिल

Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu

Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू वैष्णो देवी मां के दरबार में पहुंच गए हैं और रात्रि वहीं पर ठहरें हैं। वीरवार को सुबह होने वाली आरती में शामिल होंगे। आरती में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री वहां से सीधे कांगड़ा आएंगे। ऐसी संभावना है कि दोपहर बाद मुख्यमंत्री शिमला लौट सकते हैं।

मुख्यमंत्री आज दोपहर बाद जम्मू से वैष्णो देवी पहुंच गए और वीरवार को सुबह की आरती में शामिल होंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री गत रोज राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए थे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी विवाह समारोह में शामिल हुए थे।