Wheat Arrival Crosses 28.5 Lakh

हरियाणा मंडियों में गेहूं की बंपर आवक, उठान की रफ्तार धीमी

pp

Wheat Arrival Crosses 28.5 Lakh

हरियाणा की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक लगातार बढ़ रही है, लेकिन उठान की धीमी रफ्तार प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गई है। शनिवार शाम तक राज्यभर की मंडियों में कुल 28 लाख 54 हजार 28.51 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज की गई।

अब तक इसमें से 3 लाख 74 हजार 38.15 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर किसानों को भुगतान के लिए सत्यापित किया जा चुका है। वहीं उठान के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल 88,937.65 मीट्रिक टन गेहूं का ही उठान हो पाया है।

इस समय मंडियों में करीब 19 लाख 87 हजार 980.60 मीट्रिक टन गेहूं पड़ा हुआ है, यानी लगभग 70% गेहूं अभी भी खरीद और उठान की प्रक्रिया में अटका हुआ है।

जिलावार स्थिति की बात करें तो कुरुक्षेत्र में 18,862 मीट्रिक टन आवक में से 10,821 मीट्रिक टन खरीद और करीब 86% उठान हो चुका है, जो अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति दर्शाता है। महेंद्रगढ़ में भी उठान 94% तक पहुंच चुका है।

इसके विपरीत कैथल में 1.87 लाख मीट्रिक टन आवक के बावजूद उठान शुरू नहीं हो पाया है, जबकि अंबाला में 43,260 मीट्रिक टन खरीद के मुकाबले केवल 13.65% उठान हुआ है।

नमी और धीमी उठान के कारण मंडियों में दबाव लगातार बढ़ रहा है, जिसे जल्द सुधारना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।