Western disturbance active in Haryana: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय: 7 अक्टूबर तक बारिश, तापमान में गिरावट संभव
BREAKING
हरियाणा के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ीं; भीषण ठंड के चलते शिक्षा विभाग का फैसला, सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे, पढ़िए चंडीगढ़ में महिलाओं को हिप्नोटाइज कर लूट-पाट करते; पुलिस ने 5 शातिर दबोचे, बातों में फंसाकर सोने के गहने और नकदी लूट लेते थे पंजाब में स्कूलों का समय बदला; जबरदस्त ठंड और शीतलहर के चलते फैसला, 21 जनवरी तक लागू रहेगी यह नई टाइमिंग, पढ़िए 'पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं'..; वोट डालकर लौट रहे अक्षय कुमार से लड़की ने लगाई मदद की गुहार, फिर अक्षय ने जो किया, वो देखिए IPS शत्रुजीत कपूर को ITBP चीफ बनाया गया; हरियाणा के चर्चित DGP रहे, अब संभालेंगे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की कमान

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय: 7 अक्टूबर तक बारिश, तापमान में गिरावट संभव

undefined

Western disturbance active in Haryana:

Western disturbance active in Haryana: हरियाणा में आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके प्रभाव से 7 अक्टूबर तक राज्य में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 और 6 अक्टूबर को पूरे हरियाणा में तथा 7 अक्टूबर को अधिकांश इलाकों में बारिश होगी।

वर्तमान में प्रदेश का अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि बादलों के कारण दिन के तापमान में कमी आ सकती है, जबकि रात का तापमान बढ़ सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से नमी बढ़ेगी, जिससे सुबह और रात के समय ठंडक महसूस होगी। गुरुवार को सिरसा में 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो राज्य में सर्वाधिक था।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू), हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और राजस्थान के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण नमी वाली हवाएं उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों की ओर बढ़ रही हैं। इसी के चलते 4 अक्टूबर की रात से हरियाणा के मौसम में परिवर्तन देखा जाएगा।

राज्य के अधिकांश हिस्सों में 5 से 7 अक्टूबर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है। 8 अक्टूबर की दोपहर के बाद मौसम साफ होने का अनुमान है। इस दौरान हवा की दिशा उत्तर एवं उत्तर-पश्चिमी हो जाएगी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 8 अक्टूबर से हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम की ओर बदलेगी, जिससे पहाड़ी इलाकों से आने वाली हवाएं मैदानी क्षेत्रों की तरफ बढ़ेंगी और लगातार तापमान में कमी आएगी।