हरियाणा में मौसम बदलेगा, रातें होंगी ठंडी: उत्तर-पश्चिमी हवाओं से 2-3 डिग्री गिरेगा पारा
- By Gaurav --
- Sunday, 28 Sep, 2025
Weather to change in Haryana, nights to be cold:
Weather to change in Haryana, nights to be cold: हरियाणा में आज रात से मौसम में बदलाव आएगा। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे रातें ठंडी होंगी।
शनिवार को करनाल और पलवल में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश की सबसे ठंडी रात थी। सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्का स्मॉग भी देखा गया।
जिन क्षेत्रों में अधिक बारिश हुई है, वहां ओस के साथ धुआं मिलने से स्मॉग की परत दिखाई देने लगी है। अंबाला में सुबह के समय हल्की स्मॉग की चादर देखी गई।
हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि 28 सितंबर की रात से बंगाल की खाड़ी और राजस्थान के ऊपर एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है। इसके चलते तापमान में गिरावट आएगी।
डॉ. खीचड़ के अनुसार, दिन का तापमान जो अभी 32 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, वह घटकर 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक आ जाएगा। रात के तापमान में भी कमी आएगी। नूंह में रात का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।