Vikas Bharat Sankalp Yatra is reaching every corner of Haryana, people are getting benefits of government schemes

Haryana : विकसित भारत संकल्प यात्रा की हो रही है हरियाणा के कोने-कोने तक पहुंच, लोगों को मिल रहा है सरकारी योजनाओं का लाभ

Vikas-Bharat-Sankalp-Yatra-

Vikas Bharat Sankalp Yatra is reaching every corner of Haryana, people are getting benefits of gover

Vikas Bharat Sankalp Yatra is reaching every corner of Haryana : चंडीगढ़। विकसित भारत संकल्प यात्रा हरियाणा के कोने-कोने में पहुंच रही है। इस दौरान लोगों को केंद्र और राज्य सरकारी की बहुआयामी व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। लोग जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को अपनी समस्या बता रहे हैं, जिनका मौके पर ही समाधान कराया जा रहा है। जो समस्याएं बच जाती हैं, उनका निदान भी जल्द करने का प्रयास किया जा रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल लोगों की समस्याओं के निपटान की फीडबैक भी स्वयं ले रहे हैं। मुख्यमंत्री समय-समय पर उपायुक्तों से विकसित भारत संकल्प यात्रा के कुशल संचालन के बारे में जानकारी ले रहे हैं और उन्हें यात्रा में संस्थाओं व विभिन्न सामाजिक संगठनों के जोडऩे के लिए निर्देश भी दे रहे हैं। यात्रा को लेकर प्रदेशवासी खासे उत्साहित हैं। वे इसमें ज्यादा से ज्यादा भागीदार करके जुड़वा भी महसूस कर रहे हैं। उन्हें खुशी है कि जनप्रतिनिधि व अधिकारी गांव में पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। प्रदेश में यात्रा के 21 दिन पूरे हो चुके हैं और   इसमें 15 लाख 68 हजार से ज्यादा लोग भागीदारी कर चुके हैं। यह सिलसिला जारी है मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल कहते हैं कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिये लोगों न सिर्फ केंद्र व राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं से रूबरू करना है बल्कि योजनाओं का उन्हें लाभ भी दिलाना है। यात्रा के सार्थक परिणाम सामने आ  रहे हैं।

लोगों को एक छत के नीचे मिल रही है सरकारी योजनाओं की जानकारी

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी लेने व उनके लाभ के बारे में जानने के लिए पहले कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर लोगों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराया जा रहा है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से लोगों को जानकारी दी गई। यात्रा के दौरान लोगों को बताया जा रहा है कि वे मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा चालू की गई मुख्यमंत्री इलाज योजना के माध्यम से सात प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। जिसमें मरीजों के लिए सर्जरी, प्रयोगशाला परीक्षण व निदान, एक्सरे, ईसीजी और अल्ट्रासाउंड सेवाएं, आवश्यक दवाएं, ओपीडी और दंत चिकित्सा प्रमुख है।

मेधावी विद्यार्थियों, महिलाओं और  खिलाडिय़ों की प्रतिभा हो रही है कद्र

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मेधावी विद्यार्थियों, महिलाओं और  खिलाडिय़ों की प्रतिभा की भी कद्र हो रही है। उन्हें मौके पर इनाम दिए जा रहे हैं। इसी वजह से न सिर्फ इनाम पाने वाले बल्कि उनके परिवार वाले भी लोग खुश हैं। ग्रामीणों को भी इस बात की प्रसन्नता है कि उनके प्रतिभावान युवाओं को उन्हीं के बीच में सम्मान दिया जा रहा है। यात्रा के दौरान 14044 महिलाओं, 23712 विद्यार्थियों और  3506 खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जा चुका है।

 

ये भी पढ़े ....

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के घर बदमाशों का आतंक; परिवार के साथ बुरा बर्ताव किया, धमकी दी, हथियार लहराते हुए गोलीबारी कर गए

 

 

ये भी पढ़े ....

Haryana Assembly: तीन दिन में 851 दर्शकों ने देखी सत्र की कार्यवाही, राज्य गीत के चयन के लिए आया सरकारी प्रस्ताव