विजय जैन बने एस. एस. जैन सभा, चंडीगढ़ के प्रधान
Vijay Jain becomes President of S.S. Jain Sabha, Chandigarh
चंडीगढ़ । एस. एस. जैन सभा, चंडीगढ़ की साधारण सभा की बैठक रविवार दिनांक 03 मई 2026, को जैन स्थानक सैक्टर 18-डी चंडीगढ़ में हुई जिसमें सर्वसम्मति से श्री विजय जैन को एस. एस. जैन सभा, चंडीगढ़ का प्रधान, श्री नीरज जैन को उप प्रधान, श्री संजीव जैन को प्रमुख मंत्री, श्री सत्यन जैन को प्रबंध मंत्री, श्री अश्वनी जैन को प्रचार मंत्री, श्री राकेश जैन को स्टोर मंत्री एवं श्री विरेन्द्र जैन को कोषाध्यक्ष चुना गया !
इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी के 10 सदस्यों को भी चुना गया !