पूर्णागिरी धाम में बस का इंतजार कर रहे लोगों को वाहन ने कुचला, पांच की मौत, सात घायल

पूर्णागिरी धाम में बस का इंतजार कर रहे लोगों को वाहन ने कुचला, पांच की मौत, सात घायल

Vehicle Crushed People in Purnagiri

Vehicle Crushed People in Purnagiri

Vehicle Crushed People in Purnagiri: उत्तराखंड के टनकपुर स्थित पूर्णागिरि धाम में बड़ा हादसा हो गया। एक वाहन कई लोगों को कुचलता हुआ निकल गया। इस हादसे में अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है। जबकि सात लोगों के घायल होने की सूचना है।

दरअसल, गुरुवार को ठुलीगाड़ के पास यात्री पार्किंग में खड़े बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। हादसे का शिकार हुए सभी लोगों को टनकपुर अस्पताल लाया गया। कुछ लोगों ने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि कुछ घायलों का टनकपुर उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। 

मृतकों का विवरण (description of the dead)

  • बद्री नारायण पुत्र राम लखन उम्र 43 वर्ष, निवासी सौहराव, बहराईच उ.प्र. ।
  • माया राम पुत्र बब्बू (29), उपरोक्त सौहराव, बहराईच उ.प्र. ।
  • नेत्रावती पुत्री वीर सिंह( 20), निवासी पिण्डा, बिल्सी बदायूं उ.प्र.।
  • अमरावती पत्नी मोहन सिंह(26) निवासी पिण्डा, बिल्सी बदायूं उ.प्र.।
  • रामदेई पत्नी तोता राम( 30) निवासी सौहराव बहराईच उ.प्र. ।

घायलों का विवरण (details of injured)

  • कौशल्या देवी पत्नी बद्री( 40) निवासी सौहराव बहराईच उ.प्र.। 
  • कुसुम देवी पत्नी राम सूरत(59) निवासी सौहराव थाना रामगांव, बहराईच उ.प्र.।
  • पार्वती देवी पत्नी लालता प्रसाद(40) निवासी सौहराव थाना रामगाव बइराईच उ.प्र.।
  • सरोज पुत्री बद्री(04) निवासी सौहराव थाना रामगांव बहराईच उ.प्र.।
  • राधिका पुत्री बद्री( 05) निवासी सोहराव थाना रामगांव बहराईच उ.प्र.।
  • प्रियांसी पुत्री मोहन सिंह( 3) निवासी पिण्डा, बिल्सी बदायूं, उ.प्र.। 
  • राम सूरत पुत्र अशरफी( 48) निवासी बहराई उ.प्र.।

यह पढ़ें:

पेपर लीक में इनामी भाजपा नेता ने आत्मसमर्पण के लिए प्रार्थना पत्र दिया

Kedarnath: लगातार बर्फबारी से बढ़ीं मुश्किलें, पहाड़ी से भारी मात्रा में बर्फ खिसककर पैदल रास्ते पर आई

नशा मुक्ति केंद्र में हुई सहारनपुर के युवक की मौत, रात में अचानक बिगड़ी थी तबीयत