दयारा बुग्याल से लापता एमबीए छात्रा का मामला: मां ने बौखनाग देवता की शरण ली, सर्च ऑपरेशन जारी

Case of MBA student missing from Dayara Bugyal

Case of MBA student missing from Dayara Bugyal

नौगांव। Case of MBA student missing from Dayara Bugyal, दयारा बुग्याल ट्रैक पर रहस्यमय ढंग से लापता एमबीए छात्रा बबीता पांडे की मां अंजू पांडे बेटी की सलामती को यमुनाघाटी के भाटिया गांव पहुंची, जहां उसने बाबा बौखनाग देवता व उनके पश्वा से बेटी की सलामती की दुआ मांगी।
बता दें कि बीते 29 मई से ग्राम चिल्किया रामनगर नैनीताल निवासी 24 वर्षीय बबीता पांडे दयारा बुग्याल के पड़ाव गोई से रहस्यमय ढंग से लापता है, जिसकी तलाश को पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, एसओजी, आइटीबीपी, सेना व आपदा प्रबंधन क्यूआरटी टीम आदि के द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन में भी कुछ पता नहीं चल पाया है।

किसी ने दिया मां को सुझाव

इधर, किसी ने बबीता की मां अंजू को बौखनाग देवता की शरण में जाने का सुझाव दिया, जिस पर मंगलवार को वह यमुनाघाटी के भाटिया गांव पहुंची। बताया जा रहा है कि बाबा बौखनाग देवता के पश्वा ने अंजू की मां को बबीता के बारे में भी कुछ बात बताई है, जिसमें उसके घर से निकलने के साथ उसकी उसके विरुद्ध कुछ साजिश रची जाने की बात कही गई है।

सकुशल वापस लौटने का भरोसा दिलाया

देवता के पश्वा ने अंजू की मां को बबीता के उसके सकुशल वापस लौटने का भी भरोसा दिलाया है। उल्लेखनीय है कि बाबा बौखनाग के प्रति गंगा व यमुना दोनों घाटियों में अटूट श्रद्धा है। वर्ष 2023 में जब सिलक्यारा सुरंग हादसा हुआ था, तब जब सुरंग में फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने में विज्ञान फेल होता नजर आ रहा था तो निर्माण कंपनी के अधिकारी भी बाबा बौखनाग देवता की शरण में पहुंच गए थे।